फिरोजाबाद की रहस्यमयी घटना: मौत के पीछे तांत्रिक रीतियों का संकेत?
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से दो मौत का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे देख पुलिस भी हैरान रह गई. दो लोगों की लाश एक नीम के पेड़ के नीचे पड़ी मिलीं, जिनके पास से एक नींबू, एक पानी से भरा गिलास और एक बूंदी का लड्डू पड़ा मिला. यही नहीं जिस पेड़ के नीचे ये दोनों शव पड़े मिले. उस पर एक गुड़िया लटकी हुई थी और गुड़िया में सुई चुभाई गई थी. पुलिस ने मामले की जांच की शुरू की.
ये मामला फिरोजाबाद के मक्खनपुर का है, जहां दो शव पड़े मिले. जब मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. जांच में पता चला कि मृतक रिश्तेदार हैं, जिनकी पहचान एका के गोकुल गांव के नगला के रहने वाले 55 वर्षीय रामनाथ और इंदिरानगर के रहने वाले 45 वर्षीय पूरन सिंह के रूप में हुई. बताया जा रहा है कि पूरन सिंह तंत्र-मंत्र का काम किया करता था.
पुलिस करा रही फॉरेंसिक जांच
पूरन और रामनाथ के शव के पास से जो पानी से भरा गिलास मिला. पुलिस उसकी फॉरेंसिक जांच करा रही है. इसकी साथ ही लड्डू का सैंपल भी टेस्ट के लिए भेजा गया है. अब कहा जा रहा है कि दोनों मौत का राज एक लड्डू से खुल सकता है. रामनाथ और पूरन की उम्र में काफी अंतर था, लेकिन दोनों की एक-दूसरे के साथ खूब जमती थी. दोनों साथ में घर से निकले थे और रामगढ़ में एक युवक से मिलने के लिए गए थे.
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जिस युवक से पूरन और रामनाथ मिलने गए थे. उससे पुलिस पूछताछ कर रही है. रामनाथ पिछले कुछ दिनों से अपने गांव के लोगों से कह रहा था कि उसका 20 लाख का बीमा मैच्योर होने वाला है और फिर उसके पास पैसा ही पैसा होगा. पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है. पुलिस इस मामले में तंत्र-मंत्र और लड्डू, पानी के गिलास की भूमिका का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है.
परिजनों ने कुछ भी कहने से किया इनकार
पूरन तंत्र-मंत्र का काम करता था और उसका गुरु रामगढ़ में रहता था, जहां वह उससे मिलने के लिए रामनाथ के साथ गया था. उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ भी जा रही है, लेकिन अभी तक उसने कुछ भी नहीं बताया है. इस मामले में जब पूरन और रामनाथ के घर वालों से पूछताछ की गई तो उन्होंने कुछ भी बताने से साफ तौर पर इनकार कर दिया. रामगढ़ के युवक के अलावा तीन और लोगों को भी मामले में पूछताछ के लिए थाने लाया गया है. पुलिस हत्या की वजह का पता लगाने की पूरी कोशिश कर रही है.
झंडू कुमार ने रचा इतिहास, कांस्य पदक जीतने पर पीएम मोदी बोले- पूरे देश को किया गौरवान्वित
अश्विन का बड़ा बयान, बोले- मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार में बस यही एक अंतर है
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सस्पेंस, आज CJP-सरकार के बीच होगी अहम बैठक
बिहार में भाजपा का चुनावी फोकस तेज, नितिन नवीन करेंगे 100 दिन के कामकाज की समीक्षा
बिहार बंद के बीच हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात
जुनिपर ग्रीन एनर्जी का IPO जल्द, ग्रीन एनर्जी में दांव लगाने वालों के लिए बड़ा अवसर
पटाखा फैक्टरी विस्फोट में भारी तबाही, राहत-बचाव के दौरान मिले शवों के अवशेष
MP में छात्र आंदोलन तेज, 20 जिलों तक फैला प्रदर्शन, इंदौर में ड्रोन से नजर
पीयूष गोयल के फर्जी वीडियो पर बवाल, डीपफेक बनाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज