म्यांमार का एयरक्राफ्ट फिसला 8 सैनिक घायल
आइजोल । म्यांमार का एक मिलिट्री एयरक्राफ्ट मिजोरम के लेंगपुई एयरपोर्ट के रनवे पर फिसल गया। इसमें क्रू मेंबर्स सहित 14 लोग सवार थे। हादसे में 8 लोगों के घायल होने की सूचना है। छह लोग सुरक्षित हैं। मिजोरम के डीजीपी अनिल शुक्ला ने बताया कि छोटे साइज का एयरक्राफ्ट शानक्सी वाय-8 म्यांमार से भागकर भारत आए सैनिकों को वापस लेने आया था। सुबह 10:20 बजे लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसलकर जंगल में गिर गया। हादसे के बाद विमान दो हिस्सों में बंट गया। घायलों को लेंगपुई अस्पताल ले जाया गया है। सबकी हालत स्थिर हैं। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एसोसिएशन ने हादसे को लेकर जांच के आदेश दिए हैं।
आंगनबाड़ी से प्राथमिक शाला तक सहज प्रवेश की पहल
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक बनाये गए संजय पाण्डेय
हाईकोर्ट ने पूछा- चाइनीज मांझे पर रोक को लेकर क्या कार्रवाई की गई, सरकार जवाब दे
मड़वा विद्युत संयंत्र के जूनियर क्लब में पाॅवर कंपनीज अंतरक्षेत्रीय बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज
फिरोजाबाद में सपा नेता राम गोपाल यादव का बड़ा बयान: चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम 50-60 रुपये बढ़ेंगे
कतर के समुद्री क्षेत्र में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, छह लोगों की मौत
छात्र-छात्राओं ने पुलिस चौकी का किया शैक्षणिक भ्रमण