मोतीलाल ओसवाल की सलाह: निवेशकों के लिए तैयार है तेज रफ्तार वाले स्टॉक्स
नई दिल्ली| पांच दिन, पांच स्टॉक और आप हो जाएंगे मालामाल। चौंकिए मत यह सच है। क्योंकि, इस हफ्ते यानी 7 से 11 जुलाई के बीच पांच स्टॉक आपको छप्पर फाड़ मुनाफा दिला सकते हैं। इसे लेकर मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज़ लिमिटेड (MOFSL) ने जागरण बिजनेस के लिए एक्सक्लूसिव मोमेंटम वॉचलिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में बैंक, टेक्नोलॉजी और हेल्थकेयर जैसे स्टॉक शामिल हैं। ब्रोकरेज फर्म का दावा है कि ये स्टॉक पिछले कुछ दिनों से तेजी दिखा रहे हैं और निवेशकों को अच्छा मुनाफा दिला सकते हैं। इनमें एक स्टॉक ने 156,836% रिटर्न दिया है तो दूसरा 88,650% तक रिटर्न दे चुका है। अब सवाल है कि आखिर कौन से हैं वो स्टॉक, तो चलिए जानते हैं।
1. 2 रुपए का शेयर 3200 के पार
यह कैमिकल के प्रोडक्शन वाली मल्टी बिजनेस कंपनी है। शुरुआती दौर में कंपनी का शेयर 2.06 रुपए का था, जो अब 3232.90 रुपए पर कारोबार कर रहा है। यह शेयर अब तक 156,836.89% का रिटर्न दे चुका है। इसके शेयर ने एक साल में 34.66% के रिटर्न के साथ अपने निवशकों को 832 रुपए का मुनाफा कराया है। कंपनी का रेवेन्यू 14,870 करोड़ रुपए है।
2. 88,650% का रिटर्न दिया
बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विस प्रोवाइड करने वाली कंपनी ने अब तक 88,650% रिटर्न दिया है। शुक्रवार को कंपनी के शेयर में मामूली बढ़त देखी गई थी। शेयर 2124 रुपए के साथ ओपन हुआ और 2130 रुपए पर बंद हुआ। कंपनी पिछले एक साल में अपने निवेशकों को 14.97% तक का रिटर्न दे चुकी है। ब्रोकरेज फर्म ने इस शेयर पर नजर रखने की सलाह दी है।
3. शेयर 2200 के पार
8.89 रुपए का यह शेयर 2231 रुपए पर कारोबार कर रहा है। इसने अब तक 24,995% का रिटर्न दिया है। यह शेयर पिछले एक साल में 40% के साथ 638 रुपए का मुनाफा दिला चुका है। एक्सपर्ट्स की सलाह कि अभी यह शेयर और बढ़ेगा। साथ ही, निवेशकों को तगड़ा मुनाफा दिला सकता है। करीब 64 साल पुरानी कंपनी का रेवेन्यू 29,628 करोड़ रुपए है। यह कंपनी कृषि प्रोडक्ट बनाती है। कंपनी खासतौर पर उर्वरक, कीटनाशक और खेती के लिए विशेष पोषक तत्व बनाती है।
4. एक साल में 54% का रिटर्न
यह नई टेक कंपनी है। जिसके शेयर साल 2023 में लिस्ट हुए थे। तब से यह कंपनी 109.18% का रिटर्न दे चुकी है। कंपनी का शेयर 397 रुपए से 832 रुपए तक पहुंच गया है। पिछले एक साल में यह कंपनी 54 फीसदी तक का मुनाफा करा चुकी है। कंपनी का रेवन्यू करीब 342 करोड़ रुपए है।
5. 900 रुपए के पार पहुंचा शेयर
हेल्थकेयर की यह कंपनी भी नई है। 2023 में इसके शेयर 389 रुपए पर लिस्ट हुए थे, जो अब बढ़कर 903 रुपए के ऊपर कारोबार कर रहे हैं। कंपनी ने अब तक 131% और एक साल में 110% का रिटर्न दिया है। कंपनी का रेवन्यू करीब 340 करोड़ रुपए है।
ये क्या होती है?
यह एक ऐसा तरीका है, जिसमें पिछले 3 से 12 महीनों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले स्टॉक्स पर पैसा लगाया जाता है। इसमें यह मानकर चलता है कि जो स्टॉक्स ऊपर की ओर बढ़ रहे हैं, वे कुछ समय तक और बढ़ते रहते हैं। इस वॉचलिस्ट को एक खास मैथमैटिकल मॉडल से तैयार किया गया है, जो स्टॉक्स की स्ट्रैंथ को बताया है। Momentum Investing से फायदा हो सकता है, लेकिन बाजार में अस्थिरता या ट्रेंड बदलने पर जोखिम भी संभव है।
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?
सरकार का बड़ा दावा, CJP आंदोलन पर 24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश
पेपर लीक मामले में कांग्रेस आक्रामक, मोदी सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत
पहले टी20 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा मंत्र, खिलाड़ियों से कहा- बेखौफ खेलो
भारत से मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे ने बदली टीम, आखिरी वक्त पर लिया बड़ा फैसला
मध्यप्रदेश को मिलेगी नई पहचान, ग्वालियर में आकार लेगा पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन
संसद में तीखी बहस, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर नड्डा का पलटवार