सपोर्ट वायर में करंट उतरने से चपेट में आकर मां-बेटी की मौत
बांदा । घर के दरवाजे पर लगे हैंडपंप में नहाने गईं मां-बेटी की सपोर्ट वायर में करंट उतर अने से चपेट में आकर मौत हो गई। विद्युत विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश रहा। घटना की जानकारी मिलने पर तहसीलदार अतर्रा व थानाध्यक्ष ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मिली जानकारी के अनुसार बदौसा थानाक्षेत्र के चंदौर गांव के मजरा गर्गपुर के बलवंता पुरवा में मंगलवार को दोपहर उर्मिला (55) पत्नी चुनबाद यादव अपने घर के दरवाजे के सामने लगे हैंडपंप पर नहा रही थी। हैंडपंप का हत्था पकड़ कर पानी निकालने लगी। तभी पास में लगे बिजली पोल के सपोर्ट वायर में हाथ छू जाने से वह करंट की चपेट में आ गई। अचानक ही वह जमीन में गिर पड़ी। मां को गिरता देख उठाने आई पुत्री रेखा (19) भी करंट की चपेट में आ गई। करंट से मां-बेटी की घटनास्थल पर मौत हो गई। ग्रामीणों नें बिजली विभाग को फोन करके आपूर्ति बंद कराई और दोनों को उठाया।
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना