कुछ तैयारियों के साथ बढाया जा सकता है मूंग उत्पादन
दिग्विजय ने दी सीएम यादव को पत्र लिख सलाह, किसान होंगे मालामाल
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर सुझाव दिया है कि तवा डैम के सिंचाई क्षेत्र में ग्रीष्मकालीन मूंग की बहुत अच्छी फसल होती है। कुछ तैयारियों के साथ मूंग के उत्पादन को और अधिक बढ़ाया जा सकता है। दिग्विजय ने पत्र में कहा है कि नर्मदापुरम जिले में स्थित तवा डैम से करीब 3.5 लाख हेक्टेयर भूमि पर प्रत्यक्ष और काफी बड़े क्षेत्रफल में अप्रत्यक्ष रूप से सिंचाई होती है। तवा डैम के सिंचाई क्षेत्र में ग्रीष्मकालीन मूंग की बहुत अच्छी फसल होती है। कुछ तैयारियों के साथ मूंग के उत्पादन को और अधिक बढ़ाया जा सकता है। आगामी ग्रीष्मकालीन फसल का संभावित उत्पादन 90 लाख टन तक हो सकता है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी तथा सरकार को भी लगभग 1400 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा। तवा डैम के सिंचाई क्षेत्र में मूंग की फसल का अधिकतम उत्पादन प्राप्त करने के लिए किसान पाठशाला का आयोजन किया जा सकता है।दिग्विजय ने कहा है कि मार्च में तवा डैम की नहर को बंद करने के बजाए सतत कम गेज के साथ खुला रखने से किसान रबी की फसल कटाई के तत्काल बाद मूंग की फसल बो सकेंगे। इससे कटाई के समय मौसम के कारण उत्पन्न जोखिम को कम किया जा सकता है और पानी का अधिक से अधिक उपयोग किया जा सकता है।
Elon Musk का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ठप, यूजर्स को लॉगिन और फीड में दिक्कतें
चोरी के मामले में कैद CAF जवान जेल से फरार
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, हाईवे पर अवैध वसूली का भंडाफोड़
डायल-100 केस में महिला कर्मचारी से अभद्रता पर हाई कोर्ट सख्त
ईरान ने ठुकराया सीज़फायर, कच्चे तेल में उछाल; वैश्विक बाजार में बढ़ी बेचैनी
बिना ओपनिंग सेरेमनी के शुरू होगा IPL, सीधे मैच से होगा आगाज
भव्य कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा का शुभारंभ
बिलासपुर में बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ा
कार्यालय खाली करने के आदेश पर कांग्रेस का हंगामा, सियासत गरमाई
मुरैना में LPG सिलेंडर की किल्लत पर भड़के लोग