गरजते-बरसते होगी मानसून की विदाई
भोपाल । मप्र में रविवार को उज्जैन, ग्वालियर और रतलाम समेत कुछ जिलों में बारिश हुई। उज्जैन में शिप्रा का रामघाट डूब गया। रतलाम में दोपहर में तेज बारिश से शहर की सडक़ें पूरी तरह से जलमग्न हो गई। शाम 5:30 बजे अंधेरा सा छा गया, जिसके चलते वाहनों चालकों को हेडलाइट्स ऑन कर गाडिय़ां चलानी पड़ी।
इधर, शिवपुरी में शनिवार देर रात मड़ीखेड़ा के अटल सागर डैम के दो गेट खोल दिए गए। डैम से 34.456 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। पानी मोहिनी बांध तक पहुंच रहा है। नदी के किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। खेतों में पानी भर गया है। कटी रखी फसल भीग गई है, जिससे किसानों का काफी नुकसान हुआ है।
सामान्य से 17 प्रतिशत ज्यादा बारिश
प्रदेश में अब तक 43.6 इंच बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से 17 प्रतिशत ज्यादा है। मंडला ऐसा जिला है, जहां सबसे ज्यादा 60.5 इंच पानी गिर चुका है। सिवनी प्रदेश में दूसरे नंबर पर है। यहां 56 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया कि देश में सिस्टम तो एक्टिव है लेकिन यह मप्र से दूर है। इस वजह से तेज बारिश होने का अनुमान नहीं है।
चोरी के मामले में कैद CAF जवान जेल से फरार
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, हाईवे पर अवैध वसूली का भंडाफोड़
डायल-100 केस में महिला कर्मचारी से अभद्रता पर हाई कोर्ट सख्त
ईरान ने ठुकराया सीज़फायर, कच्चे तेल में उछाल; वैश्विक बाजार में बढ़ी बेचैनी
बिना ओपनिंग सेरेमनी के शुरू होगा IPL, सीधे मैच से होगा आगाज
भव्य कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा का शुभारंभ
बिलासपुर में बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ा
कार्यालय खाली करने के आदेश पर कांग्रेस का हंगामा, सियासत गरमाई
मुरैना में LPG सिलेंडर की किल्लत पर भड़के लोग
उस्मान तारिक के एक्शन की नकल इस गेंदबाज को पड़ी भारी