यूपी में मानसून ने किया प्रवेश, कल से अच्छी बारिश के आसार
आखिरकार इंतजार खत्म हो गया। यूपी में मानसून की एंट्री हो गई है। कल से प्रदेश में अच्छी बारिश के आसार हैं। अगले कुछ दिनों में मानसून पूरे प्रदेश में छा जाएगा। इसकी घोषणा मंगलवार को मौसम विभाग ने की है।
दक्षिण पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। इस क्रम में यह आज गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों तथा दक्षिणी पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सुदूर दक्षिण भाग में आगे बढ़ा और यूपी में ललितपुर से दाखिल हुआ। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह और मोहम्मद दानिश के मुताबिक, कल से प्रदेश में अच्छी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। मानसून के पूरे प्रदेश में फैसले से भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
प्री-मानसूनी बारिश ने दी राहत
इसके पहले सोमवार को राजधानी लखनऊ समेत यूपी के ज्यादातर जिलों में प्री- मानसूनी बरसात हुई। इसके बाद मौसम खुशगवार हो गया। सोमवार को लखनऊ में 7.1 मिमी, वाराणसी में 14 मिमी से अधिक पानी बरसा। अलीगढ़ में 10.2 मिमी बरसात रिकार्ड हुई। बाराबंकी, गोरखपुर, बहराइच, फतेहगढ़, बरेली, मेरठ, आगरा समेत प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बरसात हुई।
प्रदेश में 33 डिग्री तक भी पहुंचा पारा
बारिश के कारण पारे पर भी असर दिखाई दिया। कहीं-कहीं तो पारा 35 डिग्री से नीचे पहुंच गया। नजीबाबाद में 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया दिन का तापमान। सुल्तानपुर, कानपुर, वाराणसी, लखनऊ, बस्ती, झांसी और इटावा में पारा 40 से 42 डिग्री के बीच रहा। शेष हिस्सों में 40 से नीचे बना रहा। पारे में मामूली उतार-चढ़ाव जारी रहने के आसार हैं।
मई और जून के महीने में गर्मी ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। झांसी, प्रयागराज और कानपुर सहित कई जिलों में पारा 50 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चला गया। हालांकि, प्रदेश के कई जिलों में हुई बूंदाबांदी ने लोगो को राहत दी पर ज्यादातर समय पूरा प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में रहा।
चोरों ने चूर किए अरमान, जिन जेवरों से श्रृंगार कर बनने वाली थी दुल्हन, वही चुरा ले गए
शिव से प्रेरणा लेकर काम करती है भारतीय सेना: कोयंबटूर में बोले राजनाथ सिंह
सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा, 2 बाइकों की भयंकर टक्कर में 3 लोगों की मौत
राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई