इतने पढ़े-लिखे हैं मोदी के मंत्री......चिराग ने बीच में छोड़ी पढ़ाई
नई दिल्ली । लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ले चुके नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात में हुआ था। उन्होंने गुजरात यूनिवर्सिटी से एमए राजनैतिक साइंस की डिग्री प्राप्त की है।
राजनाथ सिंह: 10 जुलाई 1951 को उत्तर प्रदेश के भभुआरा में पैदा हुए राजनाथ सिंह भाजपा के बड़े नेता हैं। उन्होंने फीजिक्स में मास्टर डिग्री ली है। उनकी पढ़ाई गोरखपुर यूनिवर्सिटी से पूरी हुई। उसके बाद वह केबी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, मिर्जापुर, यूपी में फीजिक्स के लेक्चरर भी रहे।
- अमित शाह: गांधीनगर, गुजरात से भाजपा के बड़े नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को हुआ था। उन्होंने गुजरात यूनिवर्सिटी से बीएससी की पढ़ाई की है।
- नितिन गडकरी: नागपुर, महाराष्ट्र से चुनाव जीतने वाले भाजपा के नितिन गडकरी का जन्म नागपुर में 27 मई 1957 को हुआ था। उन्होंने पहले बीकॉम किया। उसके बाद एलएलबी की डिग्री पूरी की। गडकरी की पढ़ाई जीएस कॉमर्स कॉलेज, नागपुर यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लॉ, नागपुर से हुई है।
- जेपी नड्डा: भाजपा के नेता जगत प्रकाश नड्डा का जन्म 2 दिसंबर 1960 को हिमाचल में हुआ था। लेकिन उनकी शुरुआती पढ़ाई पटना में हुई। उन्होंने सेंट जेवियर्स स्कूल पटना से पढ़ने के बाद पटना यूनिवर्सिटी से बीए की डिग्री ली। उसके बाद हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई की।
- शिवराज सिंह चौहान: 5 मार्च 1959 को मध्यप्रदेश के सीहोर में पैदा हुए शिवराज सिंह चौहान भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। उन्होंने विदिशा सीट से लोकसभा चुनाव 2024 में जीत दर्ज की है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और अब केंद्रीय मंत्रीमंडल के मंत्री चौहान यूनिवर्सिटी में गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं। उन्होंने भोपाल यूनिवर्सिटी से फिलॉसफी में एमए किया है।
- निर्मला सीतारमण: बीजेपी लीडर निर्मला सीतारमण का जन्म 18 अगस्त 1959 को तमिलनाडु के मदुरै में हुआ था। निर्मला ने एमए इकोनॉमिक्स, एमफिल की डिग्री पूरी की है। उन्होंने सीतालक्ष्मी रामस्वामी कॉलेज, तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु और जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) से पढ़ाई की है।
- एस जयशंकर: सुब्रमण्यम जयशंकर ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से केमिस्ट्री में बैचलर डिग्री ली। उसके बाद उन्होंने पॉलिटिकल साइंस में एमए किया। उसके बाद जेएनयू से इंटरनेशनल रिलेशंस में एमफिल और पीएचडी की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने न्यूक्लियर डिप्लोमेसी में स्पेशलाइजेशन किया है।
- पीयूष गोयल: 13 जून 1964 को मुंबई में जन्मे पीयूष गोयल पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट एंड मैनेजमेंट कंसल्टेंट भी रहे हैं। उन्होंने मुंबई के डॉन बॉस्को स्कूल से पढ़ाई की है। उसके बाद जय हिंद कॉलेज मुंबई, एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स मुंबई, गवर्नमेंट लॉ कॉलेज मुंबई से बीकॉम और एलएलबी किया। इसके अलावा पीयूष गोयल ने आईसीएआई नई दिल्ली से सीए की पढ़ाई पूरी की है।
- चिराग पासवान: बिहार के चिराग पासवान लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के नेता हैं। चिराग पासवान की उम्र 42 साल है। लोकसभा चुनाव 2024 जीतने के बाद चिराग पासवान मोदी कैबिनेट में मंत्री बने हैं। उन्होंने 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद इंजीनियरिंग में दाखिला लिया था। वह कंप्यूटर इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी से बीटेक कर रहे थे। लेकिन 2005 में दूसरे ही सेमेस्टर के बाद कोर्स अधूरा छोड़ दिया।
- ललन सिंह: राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह मुंगेर, बिहार से जीतने वाले जदयू नेता हैं। 24 जनवरी 1955 को पटना में जन्मे ललन सिंह ने टीएनबी कॉलेज, भागलपुर यूनिवर्सिटी से बीए हिस्ट्री ऑनर्स की पढ़ाई की है।
- ज्योतिरादित्य सिंधिया: गुना, मध्यप्रदेश की सीट से लोकसभा में बड़ी जीत दर्ज करने वाले बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया का जन्म 1 जनवरी 1971 को मुंबई में हुआ था। उनकी शुरुआती पढ़ाई दून स्कूल, देहरादून से हुई। उसके बाद एमए और एमबीए की डिग्री हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और स्टैनफर्ड यूनिवर्सिटी (ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस), कैलिफोर्निया, अमेरिका से ली।
पीएम मोदी ने राजनीतिक और नैतिक रूप से आत्मसमर्पण कर दिया: Mallikarjun Kharge का बड़ा आरोप
राजेश राजौरा को मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार, अनुराग जैन 5 दिन की छुट्टी पर
नरेंद्र मोदी ने इमैनुएल मैक्रों से की बातचीत, पश्चिम एशिया के तनाव पर चर्चा
जियोपॉलिटिक्स के महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे Narendra Modi, चीफ गेस्ट होंगे Alexander Stubb
छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 13 ट्रेनें 3 दिन तक रद्द, यात्रियों को अलर्ट
महायुद्ध की आहट हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
हर साल 14,000 नई भर्तियों से दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा और मजबूत
जस्टिस Surya Kant ने भूटानी न्यायपालिका में तकनीकी सुधार की दी सलाह
Arjun Tendulkar ने रचाई शादी, Mumbai में Sania Chandok संग लिए सात फेरे