मिजोरम : भूस्खलन से मरने वालों की संख्या हुई 29
मिजोरम के आइजोल में विभिन्न स्थानों पर हुए भूस्खलन के बाद वहां से और शव बरामद होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि कोलासिब जिले में त्लावंग नदी में 34 वर्षीय एक महिला का शव बरामद हुआ है। जिसके बाद भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है।मंगलवार को आइजोल जिले के ऐबाक गांव में भूस्खलन की चपेट में आने के बाद वनलालरौली के रूप में पहचानी गई महिला और उसका पति लापता थे। उन्होंने कहा कि महिला का शव शुक्रवार को असम की सीमा से लगे कोलासिब जिले के होर्टोकी गांव में नदी में मिला। नदी से निकाले जाने के बाद उसके शव को कावनपुई ले जाया गया और उसके परिवार के सदस्यों ने उसकी पहचान की पुष्टि की।वनलालरौली के पति के अलावा पांच अन्य लापता व्यक्तियों की तलाश जारी है, जिनमें से चार मेलथुम के हैं। उसमें एक छह महीने का बच्चा भी शामिल है। उन्होंने कहा कि कई लोग अभी भी लापता हैं और बचाव दल का अनुमान है कि वे लोग मंगलवार को चक्रवात रेमल के बाद भूस्खलन और लगातार बारिश के बाद विभिन्न स्थानों पर मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं।
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान