मंत्रालय की गोपनीयता में सेंध, सीएम को लिखी डिप्टी सीएम की चिट्ठी वायरल
भोपाल । प्रदेश मंत्रालय में तय होने वाले फैसले, योजनाएं, आदेश कितने सुरक्षित हैं, उसका अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि यहां डिप्टी सीएम द्वारा लिखी गई एक चिट्ठी सोशल मीडिया पर लहरा गई। गोपनीयता के साथ सीएम को भेजी जाने वाली यह चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मंत्रालय की गोपनीयता शंकाओं के घेरे में आ गई है। सूत्रों का कहना है कि डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने अपने लिए विशेष कर्तव्यष्ठ अधिकारी की नियुक्ति के लिए एक चिट्ठी सीएम डॉ. मोहन यादव को लिखी थी। उन्होंने अधिकारी दीपक रायचूरा के नाम को लेकर चिट्ठी लिखी थी। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने सीएम को लिखी नोटशीट ने रायचुरा को उनका OSD बनाने के लिए लिखा था। बताया जा रहा है कि यह नोट शीट मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंची या नहीं, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन अति गोपनीय माने जाने वाले इस पत्र व्यवहार के वायरल हो जाने से मंत्रालय के कामों की गोपनीयता निशाने पर आ गई है। सूत्रों का कहना है कि इस बात की चर्चा विभाग में पहुंचने के बाद जहां सतर्कता बढ़ा दी गई है। वहीं इस मामले के सूत्रधारों की खोजबीन भी शुरू हो गई है।
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, 193 विपक्षी सांसदों ने दिया नोटिस
विधानसभा में अनुदान मांगों पर चर्चा का विपक्ष ने किया बहिष्कार, उमेश पटेल ने लगाए गंभीर आरोप
दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश, इनकम टैक्स अधिकारी बनकर 50 तोला सोना और नकदी लूटी
क्या है छत्तीसगढ़ की ‘गौधाम योजना’? चरवाहों और गौ सेवकों को मिलेंगे पैसे
उद्घाटन के चार दिन बाद ही दिल्ली मेट्रो लाइन से 1000 मीटर सिग्नल केबल चोरी
बलरामपुर के तुर्रीपानी गांव में अफीम की खेती का खुलासा, दो गिरफ्तार; 2 करोड़ की अफीम जब्त
मंदसौर में दशा माता पूजा के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 15 महिलाएं घायल
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक ने स्कूटी में लगाई आग, घटना CCTV में कैद
आंध्र प्रदेश में बड़ी कार्रवाई, ₹47 करोड़ की सिंथेटिक ड्रग्स बरामद