मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बुजुर्गों संग मनाई दीवाली
रायपुर : दीपावली के अवसर पर महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने माना रायपुर स्थित वृद्धाश्रम पहुँचकर वहाँ निवासरत वरिष्ठ नागरिकों के साथ दीवाली पर्व की खुशियाँ साझा कीं। उन्होंने स्वयं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और बुजुर्गों को मिठाई, नए वस्त्र एवं उपहार प्रदान किए।
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बुजुर्गों संग मनाई दीवाली
वृद्धजनों के बीच बैठकर उन्होंने आत्मीय संवाद किया और उनके स्वास्थ्य तथा आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हमारे ये वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। इनके अनुभव और आशीर्वाद से ही समाज की नींव मजबूत होती है। शासन का प्रयास है कि वृद्धजन सम्मानपूर्वक और आत्मसम्मान के साथ जीवन व्यतीत करें।
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बुजुर्गों संग मनाई दीवाली
कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रम परिसर को दीपों और रंगोलियों से सजाया गया था। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों ने मिलकर बुजुर्गों के साथ दीप जलाए।
मंत्री राजवाड़े ने वृद्धाश्रम में उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि बुजुर्गों की देखभाल में किसी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार वृद्धजनों के कल्याण हेतु वृद्धजन सेवा योजना, पेंशन सुविधा, स्वास्थ्य जांच शिविर, मानसिक-सामाजिक परामर्श केंद्र जैसी योजनाओं का प्रभावी संचालन कर रही है।
राजवाड़े ने कहा कि दीवाली केवल दीपों का पर्व नहीं, बल्कि संवेदनाओं को साझा करने का अवसर है। उन्होंने युवाओं से भी अपील की कि वे इस पावन पर्व पर अपने आसपास के बुजुर्गों से मिलें, उनका आशीर्वाद लें और उन्हें अपनत्व का अहसास कराएँ।
अभी तक किसानों को उपार्जित गेहूँ का 10403.17 करोड़ रुपये हुआ भुगतान
11 मई को सोमनाथ जाएंगे पीएम मोदी, यात्रा को लेकर कही बड़ी बात
बस्तर कमिश्नर ने ग्राम संबलपुर और बम्हनी में
पहाड़ी कोरवा बसाहटों में अब नहीं रहेगा पानी का संकट-सुदूर अंचलों में खोदे जाएंगे 113 हैंडपंप और बोरवेल
कटनी बनेगा माइनिंग कैपिटल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बाल अधिकारों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : डॉ. शर्मा
सुशासन तिहार: मत्स्य कृषकों को बड़ी राहत, निःशुल्क मछली जाल पाकर खिले किसानों के चेहरे
नवा तरिया से सशक्त होगा गांव, जल संरक्षण के साथ ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार
रेडक्रॉस के उद्देश्य और सेवा कार्यों से जन-जन को करें प्रेरित : राज्यपाल पटेल
गुणवत्ता के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : ऊर्जा मंत्री तोमर