गर्मियों के अवकाश में मध्यान्ह भोजन वितरित नहीं हुआ
भोपाल : एक मई से 15 जून तक गर्मियों की छुट्टियाँ प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चल रही है। स्कूलों में कक्षा 8वीं तक शैक्षणिक दिवसों में पीएम पोषण योजनांतर्गत विद्यार्थियों को दोपहर का मध्यान्ह भोजन देने का प्रावधान है। पीएम पोषण शक्ति योजना के राज्य समन्वयक श्री मनोज पुष्प ने बताया है कि ग्रीष्मकालीन छुट्टी में शासकीय विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन का वितरण नहीं किया जा रहा है। भारत सरकार के ऑटोमेटेड मॉनीटरिंग सिस्टम (एएमएस) पर मध्यान्ह भोजन वितरण संबंधी त्रुटिवश रिपोर्टिंग करने वाले प्रभारी शिक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र संबंधित जिलों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा किये गये हैं।
पुष्प ने बताया है कि एक मई 2024 से 15 जून 2024 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश होने से स्कूल बंद हैं। पीएम पोषण योजना से इस अवधि में खाद्यान्न आवंटन एवं वित्तीय राशि जारी नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार का एएमएस पोर्टल केवल एक मॉनीटरिंग एवं रिपोर्टिंग का माध्यम है। एएमएस पोर्टल की रिपोर्टिंग के आधार पर खाद्यान्न एवं भोजन पकाने की लागत राशि जारी नहीं की जाती है।
शाकिब अल हसन की वतन वापसी तय? BCB में फिर दिखेंगे स्टार ऑलराउंडर!
बंगाल की सियासत गरमाई, ममता बनर्जी का भाजपा पर बड़ा हमला
गंभीर के नाम और तस्वीर के गलत इस्तेमाल पर हाईकोर्ट सख्त
छत्तीसगढ़ के ग्राम पंचायतों के सोशल ऑडिट में गड़बड़ी का खुलासा
वार्ड बॉय नियमितीकरण आदेश की अनदेखी पर हाईकोर्ट सख्त
5वीं-8वीं के रिजल्ट में छात्राओं का दबदबा, टॉप-10 में नया नंबर-1 जिला
गिलेस्पी के बयान से फिर उड़ा पाकिस्तान सुपर लीग का मजाक
मध्य प्रदेश में शराब दुकानों के ई-टेंडर का 8वां चरण शुरू, 27 मार्च को ऑक्शन
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती पर CM विष्णु देव साय का कड़ा रुख