प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न
भोपाल। भोपाल लोकसभा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव के चुनाव-प्रचार और कार्यकर्ताओं को बूथ पर कार्य करने की जिम्मेदारी को लेकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में नरेला विधानसभा सहित लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत की गई। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपने अपने बूथ को मजबूत करने पर जोर दिया।
कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव ने कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुये कहा कि आप हमारे सेनापति हैं और हम सभी पर पूरी जिम्मेदारी है कि कैसे हमें बूथ तक पहुंचकर कांग्रेस के पक्ष में एक-एक वोट डलवाना है। उन्होंने कहा कि आपकी तरह ही मैं भी एक साधारण कार्यकर्ता हूं।
श्री श्रीवास्तव ने कहा कि मेरा मुकाबला भाजपा के आलोक शर्मा से तो है ही लेकिन भाजपा की जुमलेबाजी, झूठ की राजनीति और प्रदेश में बढ़ रही बेहताशा महंगाई, बेरोजगारी, किसानों पर अत्याचार, अजा अजजा के लोगों पर अत्याचार, महिलाओं पर अत्याचार से भी हमारा मुकाबला है। उन्होंने कहा कि भाजपा 400 पार का नारा दे रही है, भाजपा बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर द्वारा बनाये संविधान को बदलाव करना चाहती है। बाबा साहेब अंबेडकर के कानून को बदलने की कोशिश भाजपा करेगी तो पहली आवाज मैं उठाऊंगा। आप मुझे चुनाव जिताएं मैं आपकी आवाज बनूंगा।
श्री श्रीवास्तव ने कहा कि भोपाल की धरती पर 2005 से मास्टर प्लान नहीं है। कई कालोनियों को अवैध घोषित किए हैं तो टैक्स क्यों लिया जा रहा है। कांग्रेस ने देश को आजाद कराने के लिए छाती पर गोलियां खाई है। हम इस देश के कानून को बदलने नहीं देंगे।
बैठक में वरिष्ठ नेता ठाकुर सुरेन्द्र सिंह, महेन्द्र जोशी, डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष आसिफ जकी, पूर्व महापौर दीपचंद यादव, पूर्व महापौर विभा पटेल, जे.पी. धनोपिया, मनोज कपूर, रवि सक्सेना, ललित सेन, संजय गुप्ता, मप्र कांग्रेस अल्पसंख्य विभाग के प्रदेश प्रवक्ता जमशेद आलम सहित नरेला विधानसभा के सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
होली पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 50 से ज्यादा बदमाशों पर कार्रवाई; कई वारंटी गिरफ्तार
इज़रायल में रह रहे रीवा के युवक ने सुनाई आपबीती, ‘हर बिल्डिंग में बंकर, 15 मिनट पहले आता है अलर्ट’
ईरान मुद्दे पर कांग्रेस-भाजपा में घमासान, राहुल गांधी के बयान पर सत्तारूढ़ दल का पलटवार
तेहरान में खामेनेई को श्रद्धांजलि, ईरान-इस्राइल तनाव और बढ़ा
अजित पवार विमान हादसा: CID ने तेज की जांच, VSR कंपनी अधिकारियों से पूछताछ
T. S. Singh Deo का तंज—‘जय-वीरू की जोड़ी हुई पुरानी, अब नई फिल्म आएगी’
डिजिटल जनगणना की तैयारी तेज, गृहमंत्री ने लॉन्च किए चार नए टूल; उपग्रह चित्रों से बनेगा मकान सूचीकरण ब्लॉक
Nitish Kumar किसके कहने पर भाजपा के करीब आए, Narendra Modi के नाम पर पहले हुए थे दूर
66 साल के हुए शिवराज सिंह चौहान, परिवार संग मनाया जन्मदिन; लिए पांच संकल्प