एमडीएच और एवरेस्ट के मसालों की न्यूजीलैंड में भी होगी जांच
नई दिल्ली । देश के दो लोकप्रिय मसाला ब्रांड एमडीएच प्राइवेट लिमिटेड (एमडीएच) और एवरेस्ट फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (एवरेस्ट) की मुसीबतें कम नहीं हो रही है। सिंगापुर, हांगकांग अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के बाद अब न्यूजीलैंड ने भी इन कंपनियों के मसालों की क्वालिटी पर सवाल उठाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूजीलैंड के खाद्य सुरक्षा नियामक ने कहा कि वह अन्य देशों में जांच का सामना करने के बाद टॉप भारतीय ब्रांडों एमडीएच और एवरेस्ट के मसाला उत्पादों में संभावित रसायनों के मिलावट की जांच कर रहा है।
एमडीएच और एवरेस्ट के मसाला उत्पाद पिछले महीने तब विदेशी खाद्य सुरक्षा नियामकों की रडार पर आ गए जब सिंगापुर ने इन कंपनियों के कुछ प्रोडक्ट की ब्रिकी पर रोक लगा दी। सिंगापुर फूड एजेंसी ने दावा किया था कि इस मसाले में एथिलीन ऑक्साइड की मात्रा काफी ज्यादा है, जो कि इंसान की सेहत के लिए सही नहीं है। बता दें एथिलीन ऑक्साइड एक तरह का पेस्टीसाइट है, जिसके सेवन से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी होने का खतरा होता है। सिंगापुर के बाद हांगकांग ने भी इन कंपनियों के कुछ मसालों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया। अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया भी एमडीएच और एवरेस्ट के मसाला उत्पादों में संभावित रसायनों के मिलावट की जांच कर रहे हैं। न्यूजीलैंड के खाद्य सुरक्षा नियामक ने कहा कि विदेशी रिकॉल से अवगत है।
चूंकि एमडीएच और एवरेस्ट मसाले न्यूजीलैंड में भी उपलब्ध हैं, इसलिए हम इस मुद्दे पर विचार कर रहे हैं। हालांकि इस मुद्दे पर दोनों कंपनियों ने अपने पिछले कुछ बयानों में कहा है कि उनके उत्पाद उपभोग के लिए सुरक्षित हैं। भारत के खाद्य सुरक्षा नियामक ने एमडीएच और एवरेस्ट प्लांटों का निरीक्षण किया है और ग्लोबल जांच के बाद नमूने ट्रायल के लिए भेजे हैं, हालांकि परिणाम अभी तक सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। दशकों से, एमडीएच और एवरेस्ट के उत्पाद भारत में बेहद लोकप्रिय हैं और यूरोप, एशिया और उत्तरी अमेरिका के देशों में निर्यात किए जाते हैं।
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
Mumbai में मेट्रो पिलर गिरा, 1 की मौत, 4 घायल
वंदे मातरम दिशा-निर्देश पर उज्जैन के इमाम का बयान: ‘हिंदू और गैर-हिंदुओं के स्कूल अलग हों’
Bhopal में MBBS छात्रा की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में हंगामा
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला