छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ भारी कार्रवाई
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में तेलंगाना की सीमा पर कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। माओवादियों के खिलाफ ऑपरेशन संकल्प चलाया गया है। बुधवार सुबह जवानों ने 22 माओवादियों को मार दिया। अभी तक 18 शवों को बरामद कर लिया गया है। मुठभेड़ अभी जारी है।
माओवादियों की बढ़ सकती है संख्या
मारे जाने वाले माओवादियों की और भी बढ़ सकती है संख्या। दिल्ली से सीआरपीएफ के डीजी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह बीजापुर में चल रहे ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं। छत्तीसगढ़ के एडीजी नक्सल ऑप्श विवेकानंद सिन्हा, सीआरपीएफ आईजी राकेश अग्रवाल व बस्तर आईजीपी. सुंदरराज कर रहे हैं मॉनिटरिंग। डीआरजी, कोबरा, सीआरपीएफ, एसटीएफ के बहादुर जवान लगातार माओवादियों को जवाब दे रहे हैं।
एसटीएफ के जवान आए आईईडी की चपेट में
छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा के कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर नक्सल विरोधी अभियान जारी है। सुरक्षा बलों ने पहाड़ी को अपने कब्जे में करने के बाद नक्सली ठिकानों को ध्वस्त किया है। इसी अभियान में शामिल एसटीएफ के दो जवान थान सिंह व अमित पांडे रविवार की शाम आईईडी की चपेट में आ गए।
दोनों को बीजापुर में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है। जवानों को हाथ पैर में गंभीर चोट पहुंची है। इस घटना की जानकारी पुलिस से अब तक प्राप्त नहीं हुई। सुरक्षा बल नक्सलियों के ठिकानों की पहचान कर उसे नष्ट कर रहा है।
ऑपरेशन पर सेना की निगरानी
कर्रेगुट्टा की ऊंचाई वाली पहाड़ी व घने जंगलों में पुलिस द्वारा ऑपरेशन लांच करना एक चुनौती पूर्ण कार्य है। जिले के पुलिस अधिकारियों से इस संबंध में जानकारी लेने की कोशिश की गई लेकिन अधिकारी बात नहीं कर पा रहे हैं। पहाड़ी में चल रहे ऑपरेशन पर सेना के हेलीकॉप्टर से निगरानी जारी है। हेलीकॉप्टर से जवानों के लिए रसद व अन्य जरूरी सामान पहुंचाया जा रहा है।
राशिफल 13 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मंत्री विश्वास सारंग ने किया ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह-2026 का शुभारंभ
स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने की विभाग की व्यापक समीक्षा
विभागीय समन्वय के साथ बेहत्तर कार्य करें अधिकारी - प्रभारी सचिव बोरा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को मुंगवानी में 1835 करोड़ रुपये से अधिक राशि का करेंगे अंतरण
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है योग : मंत्री परमार
दफ्तरों की भागदौड़ पर लगा ब्रेक, सिंगल विंडो ने कम की दूरी
कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं प्रशासनिक विषयों की समीक्षा की