5 मेडल जीतने वाले मरीन कमांडो ने चर्च जलाया
मिशिगन। अमेरिकी राज्य मिशिगन के ग्रैंड ब्लैंक शहर में रविवार को चर्च में गोलीबारी करने वाले शख्स की पहचान 40 साल थॉमस जैकब सैनफोर्ड के रूप में हुई। सैनफोर्ड ने 2004 से 2008 तक मरीन कमांडो में काम किया था। उसे 5 मेडल भी मिले थे।
अल-जजीरा के मुताबिक, सैनफोर्ड के बेटे को एक रेयर डिजीज थी, जिसके चलते उसने नौकरी छोड़ी थी। सैनफोर्ड ने फायरिंग के बाद में चर्च को आग लगा दी थी। इसमें, 2 लोगों की मौत गोली लगने से हुई, जबकि 3 लोगों की मौत इलाज के दौरान हुई। हमले में 8 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। सैनफोर्ड ने असॉल्ट राइफल का इस्तेमाल किया था। उसने चर्च पर हमला क्यों किया इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है। पुलिस के साथ मुठभेड़ में सैनफोर्ड भी मारा गया।
भारत का प्रयास सभी पक्षों को जल्द से जल्द शांतिपूर्ण समाधान के लिए प्रोत्साहित करना है – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
बंगाल चुनाव: BJP उम्मीदवार ने मछली लेकर घर‑घर वोट मांगे
भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट पेश, देर शाम तक चली परिषद की बैठक, कई छिपे हुए चार्ज बढ़े
इंदौर अग्निकांड: जांच तेज़, 20 गवाहों के बयान दर्ज
ट्रंप के ऐलान के बाद भी हमले जारी, ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत से इनकार किया
भोपाल‑इटारसी रेल मार्ग पर 26 बड़े और 4 छोटे पुलों का निर्माण निर्णय
रायपुर‑जयपुर फ्लाइट चल पड़ी, यात्रियों के लिए नई सुविधा शुरू