Durg में बड़ा NPS घोटाला उजागर
रायपुर| दुर्ग जिले में 15 जीवित लोगों को मृत बताकर 1.19 करोड़ का बीमा निकाले थे. जिसे लेकर एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के प्रबंधक द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी. दुर्ग पुलिस ने बीमा फर्जीवाड़े का खुलासा कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी का नाम राजेश कनोजिया 44 वर्ष है.
धोखाधड़ी कर NPS से निकाले 1.19 करोड़ रुपए
एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने आपराधिक साजिश के तहत जीवित व्यक्तियों को मृत दर्शाते हुए जाली मृत्यु प्रमाण पत्र, फर्जी आधार और अन्य केवाईसी दस्तावेजों का उपयोग कर बीमा दावा प्रस्तुत किया. एक सेवानिवृत्त कर्मचारी के नाम से मृत्यु दावा लगाया गया, जबकि संबंधित व्यक्ति जीवित पाया गया.
एक आरोपी को किया गिरफ्तार
मुख्य आरोपी राजेश कनोजिया, निवासी बोरसी दुर्ग, क्षेत्र में एक ऑनलाइन सेवा केंद्र संचालित करता है. वह एनपीएस निकासी के नाम पर ग्राहकों से आधार, पैन और बैंक संबंधी जानकारी प्राप्त कर फर्जी दस्तावेज तैयार करता था. जांच में समान पते, अमान्य क्यूआर कोड वाले प्रमाण पत्र और संदिग्ध बैंक खातों के जरिए लेन-देन जैसी गंभीर अनियमितताएं सामने आईं. मामले में कंपनी के एक पूर्व कर्मचारी की भूमिका भी सामने आई है, जिसने कथित रूप से जाली दस्तावेज अपलोड कर सत्यापन प्रक्रिया को दरकिनार किया. पुलिस ने आरोपी राजेश कनोजिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है. उसके कब्जे से 10,000 नगद और फर्जी दस्तावेजों से संबंधित डिजिटल साक्ष्य जप्त किए गए हैं. अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह