महाराष्ट्र कांग्रेस बीएमसी में अकेले चुनाव लड़ेगी
मुंबई: बृहन्मुंबई नगर निगम यानी बीएमसी चुनाव को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी रमेश चेन्निथला ने कहा है कि पार्टी बीएमसी में अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय के चुनाव जमीनी स्तर पर होते हैं और जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। ऐसे में सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि क्या महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी गठबंधन टूट गया है?
रमेश चेन्निथला ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव हम महाविकास अघाड़ी के साथ मिलकर लड़े थे, लेकिन चूंकि यह स्थानीय चुनाव है, इसलिए हम इसे अकेले ही लड़ेंगे।
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि आज बैठक में आगामी मुंबई महानगरपालिका चुनावों के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। इसमें हमने सभी 227 सीटों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया है। अब हमारी एक स्क्रीनिंग कमेटी गठित की जाएगी, जो उम्मीदवारों का चयन करेगी।
कांग्रेस की मुंबई इकाई की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि उनकी पार्टी अगले महीने होने वाले बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) का चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़ेगी और मतदाता भाजपा के धार्मिक एजेंडे के झांसे में नहीं आएंगे। भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति सरकार ने बीएमसी में नियुक्त प्रशासक के माध्यम से कुछ पसंदीदा ठेकेदारों और उद्योगपतियों के लिए निकाय निधि का दुरुपयोग और हेराफेरी की थी।
टोल प्लाजा पर निहंगों का हमला, बैरियर तोड़ते हुए CCTV में कैद
T20 वर्ल्ड कप में अभिषेक की मुश्किलें, लगातार तीन बार शून्य पर आउट
बिलासपुर जोन के स्टेशनों की बदलेगी सूरत
मिडिल ईस्ट युद्ध का असर दवाइयों की सप्लाई पर दिखने लगा।
सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, मछुआरों और किसानों के लिए राहत।
श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के लिए फिटनेस टेस्ट अनिवार्य
रोड मार्किंग मशीन में जोरदार ब्लास्ट, इलाके में मचा हड़कंप
कांग्रेस का सरकार पर हमला, पश्चिम एशिया मुद्दे पर उठाए सवाल
जबलपुर गन कैरिज फैक्ट्री को 300 धनुष तोपों का बड़ा ऑर्डर।