मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल की तबीयत बिगड़ी, एम्स भोपाल में भर्ती
भोपाल । मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल की तबीयत सोमवार शाम को अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें भोपाल ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) में भर्ती कराया गया है। एम्स में डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर नजर बनाए हुए है और उनका इलाज जारी है।जानकारी के अनुसार राज्यपाल मंगूभाई पटेल को वायरल फीवर हो गया था, जिसके कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई। तेज बुखार आने के बाद उन्हें सोमवार शाम 7 बजे तुरंत एम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल उनकी सभी रिपोर्ट नॉर्मल है, लेकिन उन्हें निगरानी में रखा गया है। राज्यपाल के स्वास्थ्य की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और उनकी तबीयत की जानकारी ली। एम्स में राज्यपाल मंगूभाई पटेल के इलाज के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अस्पताल परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
सरकार का बयान- घबराहट के कारण बढ़ी सिलेंडर बुकिंग
सरसों की खरीदी के लिये भावांतर भुगतान योजना को मिली केन्द्र से स्वीकृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनजातीय अंचल के विकास में खेत और किसान की अच्छी सेहत जरूरी : राज्यपाल पटेल
बेहतर समन्वय से केन्द्र सरकार के मंत्रालयों से मिल रहा है पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
LPG संकट के बीच सिलेंडर छोड़ इंडक्शन पर शिफ्ट हुआ सागर गैरें
एमपी में राज्यसभा की एक सीट पर सस्पेंस, कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर
बिहार चुनाव: बीजेपी के बटुए से निकले 146.71 करोड़, सबसे ज्यादा 89 विधायक जीते
हरदीप पुरी ने लोकसभा में कहा—भारत में गैस-तेल की कोई कमी नहीं