लव, सैक्स, मैरिज एग्रीमेंट फिर धोखा
भोपाल। राजधानी भोपाल में युवक ने प्रेमिका को शादी का झांसा देकर उसका शरीरिक शोषण किया। लेकिन बाद में आरोपी शादी के नाम पर टाल मटोल करने लगा। पीड़िता के शिकायत करने पर आरोपी शादी करने को तैयार हो गया। इसके लिये उसने शादी की तारीख भी तय कर एग्रीमेंट किया। लेकिन दी गई तारीख से पहले ही वह फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता महिला थाने जा पहुंची जहॉ युवती की शिकायत पर प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला कायम कर लिया गया है।
महिला थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टीटी नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 26 वर्षीय युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि वह प्रायवेट नौकरी करती है। इससे पहले वह करीब साल 2017 में न्यू मार्केट में भी जॉब करने जाती थी। उस समय उसकी पहचान एक परिचित के माध्यम से प्रायवेट नौकरी करने वाले आरोपी सुनील प्रजापति से हुई थी। जल्द ही उनकी पहचान दोस्ती और फिर प्रेम-प्रसंग में बदल गई। बाद में उनके संबधो की जानकारी युवती के परिजनों को लग गई। दोनों परिवार वालो के बीच बातचीत हुई और परिजन उनकी शादी करने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद आरोपी ने जल्द शादी का झांसा देते हुए उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बना डाले थे। करीब छह साल तक दैहिक शोषण करने के बाद बीते साल आरोपी सुनील का व्यवहार युवती के प्रति बदलने लगा। उसका बदला व्यवहार देख जब पीड़िता ने उस पर शादी का दबाव बनाया तब आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत की तो तब दोनों की काउंसलिंग करवाई गई, उस समय सुनील ने शादी करने की हामी भरी और विश्वास दिलाने के लिये बीते तीस सितंबर को शादी करने का एग्रीमेंट (शपथ पत्र पर ) भी किया था। लेकिन आरोपी शादी की दी हुई तारीख से पहले ही चंपत हो गया। काफी प्रयासो से बाद भी जब उससे संपर्क नहीं हो सका तब पीड़िता महिला थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
पूर्व डिप्टी CM प्यारे लाल कंवर परिवार ट्रिपल मर्डर केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
धर्मेंद्र प्रधान का बयान: एनसीईआरटी-यूजीसी के नियमों पर विवाद टल सकता था
एम. के. स्टालिन ने जारी की द्रविड़ मुनेत्र कड़गम उम्मीदवारों की सूची, 164 सीटों पर उतरेगी पार्टी
पश्चिम एशिया संकट: PAK में तेज हुई मध्यस्थता, ईरान-US तनाव पर होगी अहम बैठक
KKR vs MI: 35 मुकाबलों में किस टीम का दबदबा?
आंध्र प्रदेश विधानसभा में अमरावती पर बड़ा फैसला, सीएम नायडू का केंद्र से अनुरोध
IPL vs PSL: पाकिस्तान को फिर झटका, कमेंटेटर ने भी छोड़ा PSL
दुष्कर्म मामलों में गोपनीयता पर जोर, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट्स को दी चेतावनी
जांजगीर-चांपा में रफ्तार का कहर, दो बाइक की भिड़ंत में 2 की मौत
केरल की सियासत में घमासान, सतीशन पर RSS से संपर्क के आरोप