राजधानी में लूटपाट, 4 बदमाशों की हुई गिरफ्तारी
रायपुर। राजधानी में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अब वे सरेआम लूटपाट और मारपीट जैसी घटनाओं को अंजाम देने से भी नहीं हिचकिचाते। बीती रात गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां ई-रिक्शा में सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया और एक युवक को बुरी तरह से घायल कर दिया। घटना के अनुसार, धन्नू चंद्रवंशी नामक युवक को ई-रिक्शा में सवार बदमाशों ने निशाना बनाया। लुटेरों ने पहले युवक का मोबाइल छीन लिया और उसके पास से नगद 27 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाशों ने धन्नू के साथ जमकर मारपीट की। लूटपाट के बाद, बदमाशों ने युवक को ई-रिक्शा में जबरन बैठाकर जयस्तंभ चौक की ओर ले गए और वहां भी उसकी पिटाई जारी रखी। हालात इतने भयावह हो गए कि अपनी जान बचाने के लिए धन्नू को चलती ई-रिक्शा से कूदकर भागना पड़ा। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिससे घटना की पूरी तस्वीर साफ हो गई है। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि किस तरह से बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। धन्नू चंद्रवंशी ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सूरज सारथी, राजेश धांडे, परमानंद धांडे, और ओमप्रकाश शर्मा शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में नया अपडेट, पांच आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ाई गई; जानें कहां तक आगे बढ़ी जांच?
बंगाल में SIR पर सियासत तेज, CM Mamata Banerjee का चुनाव आयोग पर हमला
तिहाड़ जेल से आज बाहर आएंगे राजपाल यादव, कड़कड़डूमा कोर्ट से जारी हुआ रिलीज वारंट
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बाॅलीवुड सितारों से की मुलाकात, शबाना से लेकर अनिल कपूर तक नजर आए साथ
अली अकबर हत्याकांड में 27 साल बाद मिला इंसाफ
त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मान
माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया
पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री साय
CG : तेज रफ्तार और ढलान बनी काल: कवर्धा में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, 5 मासूम घायल