लोक अदालत बनी यादगार,15 जोड़ों को फिर मिलाया
फिरोजाबाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शनिवार को फिरोजाबाद में आयोजित की गयी लोक अदालत 15 दंपत्तियों के लिए यादगार बन गयी।दरअसल, इन 15 दम्पतियों के बीच आपसी मनमुटाव चल रहा था और यह पति-पत्नी काफी से अलग रह रहे थे।शनिवार को आयोजित लोक अदालत में इन्हें बुलाकर इनके बीच समझौता कराया गया और न्यायाधीशों के सामने एक दूसरे को माला पहनाकर इन्हें खुशी-खुशी घर रवाना किया गया। बताते चलें कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर समय-समय पर लोक अदालतों का आयोजन जिला स्तर पर किया जाता है जिसका उद्देश्य आपसी सुलह समझौते के द्वारा विवादों का निस्तारण करना होता है।इसी क्रम में शनिवार को फिरोजाबाद जिले में लोक अदालत का आयोजन किया गया।वैसे तो इस लोक अदालत में एक लाख 35 हजार 195 वादों का निस्तारण किया गया जो विभिन्न प्रकार के थे जिनमें मोटर व्हीकल,फौजदारी, दुर्घटना बीमा,राजस्व,बीएसएनएल,उत्तराधिकार,सिविल आदि है लेकिन इस लोक अदालत की सबसे खास बात यह रही कि इस मौके पर 15 जोड़ो को फिर से मिलाकर उनकी खुशियों को लौटाया गया और इन लोगो के लिए यह लोक अदालत यादगार बन गयी।जरा-जरा सी बात पर इन लोगों का घर टूटने के कगार पर पहुंच गया था।तलाक की नौवत थी.पति-पत्नी एक साथ रहने के लिए तैयार नहीं थे। लोक अदालत में इन दोनों पक्षों को बुलवाया गया और समझा बुझा कर इनके बीच समझौता कराकर इनके दाम्पत्य जीवन की गाड़ी को फिर से पटरी पर लाया गया। इस मौके पर उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायाधीश डॉ. गौतम चौधरी ने लोक अदालत के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्राचीन समय में घरों में या गांव में होने वाले विवाद को बुजुर्ग आपस में बैठकर सुलझा लेते थे। लोक अदालत उसी परम्परा को आगे बढ़ा रही है।
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
मध्य प्रदेश में 119 राजस्व निरीक्षक बने प्रभारी नायब तहसीलदार
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
Rewa में UGC के समर्थन में प्रदर्शन, आपत्तिजनक नारेबाजी का आरोप
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम