नकली होलोग्राम वाली शराब पकड़ा गया, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर : अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग बेमेतरा ने 17.28 लीटर नकली देशी मसाला शराब जब्त की। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने अस्थायी नाका लगाकर कंतेली बेमेतरा रोड पर दबिश दी। इस दौरान आरोपी कमलेश यादव (उम्र 30 वर्ष), निवासी नेवरा वार्ड क्रमांक 17, रायपुर, वर्तमान पता कंतेली बेमेतरा रोड को होंडा स्कूटी से 96 नग पाव नकली देशी मसाला शराब के साथ पकड़ा गया। जब्त की गई शराब में नकली होलोग्राम लगे हुए पाए गए। बरामद शराब का अनुमानित बाजार मूल्य 39,600 रूपए है।
आबकारी विभाग ने आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क), 34(1)(क), 36 छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत गैर-जमानती अपराध दर्ज किया है। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक वीणा भंडारी, आबकारी आरक्षक संतोष, महेन्द्र नाग एवं वाहन चालक पूर्णानंद सोम की विशेष भूमिका रही।
सीजफायर कुछ घंटे भी नहीं टिका: UAE-कुवैत पर मिसाइल और ड्रोन हमला, ईरान में बड़ा धमाका
अमेरिका-ईरान सीजफायर पर भारत का बयान: समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
David Warner ने ड्राइविंग से पहले शराब पीने की बात कबूली
Rani Durgavati Vishwavidyalaya में डॉ. सुरेंद्र सिंह बने छात्र कल्याण अधिष्ठाता
ईरान तनाव के बीच भारत-बांग्लादेश कूटनीति तेज, डोभाल-खलीलुर रहमान की डिनर मीट पर सबकी निगाह
शहर में दो दिन तक मिलेगा जैविक सब्जियों का स्वाद
नामांकन के बाद ममता बनर्जी की हुंकार: बंगाल में SIR पर कानूनी लड़ाई जारी, 91 लाख नाम कटना चिंताजनक