यहां जानें ऑनलाइन ITR फाइल करने की आसान प्रोसेस
वित्तीय वर्ष 2023-24 और असेसमेंट ईयर 2024-25 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की आखिरी तारीख आ गई है। करदाता को 31 जुलाई 2024 तक आईटीआर फाइल करना होगा। इसका मतलब है कि अभी रिटर्न फाइल करने के लिए 2 महीने का समय है।कई करदाता ने रिटर्न फाइल कर दिया है। वहीं सैलरीड टैक्सपेयर फॉर्म-16 का इंतजार कर रहे हैं। फॉर्म-16 जारी होने के बाद ही रिटर्न फाइल करना चाहिए ताकि आईटीआर में किसी भी तरह की कोई गलती न ह।आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे कुछ मिनटों में ऑनलाइन आईटीआर फाइल कर सकते हैं।
स्टेप 1: आपको आयकर विभाग के ऑफिशियल वेबसाइट (https://www.incometax.gov.in/iec/foportal) पर जाना होगा।
स्टेप 2: अब पैन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग-इन करें।
स्टेप 3: इसके बाद असेसमेंट ईयर का सिलेक्शन करें। अगर आप वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए रिटर्न फाइल कर रहे हैं तो आपको असेसमेंट ईयर (AY) 2024-25 सेलेक्ट करना होगा।
स्टेप 4: अब आपको इंडिविजुअल, HUF में से कोई एक ऑप्शन को सेलेक्ट करना है और आईटीआर टाइप चुनना है। आपको बता दें कि आईटीआर 1 से 4 नंबर फॉर्म इंडिविजुअल और HUF के लिए होता है।
स्टेप 5: आईटीआर फॉर्म सेलेक्ट करने के बाद आपको बेसिक डिडक्शन, टैक्सेबल इनकम और बाकी जानकारी को पूरा कपना होगा और नीचे दिए चेकबॉक्स पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 6: इसके बाद आपको सभी जानकारी को चेक करना होगा और सारी जानकारी सही होने पर रिटर्न फाइल को कंफर्म करें।
ये डॉक्यूमेंट्स है जरूरी
पैन कार्ड
आधार कार्ड
बैंक स्टेंटमेंट
फॉर्म 16
डोनेशन स्लिप
इंवेस्टमेंट, इन्श्योरेंस पॉलिसी या होम लोन पेमेंट का सर्टिफिकेट और रिसिप्ट
इंटरेस्ट सर्टिफिकेट
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
Mumbai में मेट्रो पिलर गिरा, 1 की मौत, 4 घायल