रायबरेली स्थित एम्स पहुंचे नेता सांसद राहुल गांधी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर हैं। मंगलवार को वह करीब 10 बजे रायबरेली पहुंचे और सबसे पहले चुरुआ के हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया और फिर भुएमऊ गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो गए। यहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और लोगों से मिले। दोपहर को वह रायबरेली के एम्स अस्पताल पहुंचे और यहां पर भर्ती मरीजों से उनका हालचाल लिया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के बाद से ही वह खासे सक्रिय हैं। लोकसभा सत्र खत्म होने के बाद वह गुजरात गए। इसके बाद असम व मणिपुर का दौरा किया। अब रायबरेली में हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में उन्होंने रायबरेली लोकसभा सीट से करीब चार लाख मतों से जीत दर्ज की थी। उनके पहले उनकी मां सोनिया गांधी रायबरेली से सांसद रह चुकी हैं।
शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के परिजनों से मिले राहुल गांधी
इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और विभिन्न संगठनों से मुलाकात के अलावा सियाचीन में शहीद हुए कैप्टन अंशुमान सिंह के परिवार से भी मुलाकात की। राहुल गांधी से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए शहीद की मां ने राहुल की तारीफ की साथ ही अग्निवीर योजना की मुखालफत की। उन्होंने बताया कि जिस तरह राहुल गांधी कह रहे हैं, उससे उम्मीद है कि अग्निवीर योजना खत्म होगी। राहुल गांधी से प्रभावित हुईं मंजू सिंह ने बताया कि राहुल गांधी को उन्होंने राष्ट्रपति भवन में तब देखा था। जब वह शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह को मिले कीर्ति चक्र सम्मान को हासिल करने पहुंची थीं। बताया कि राहुल को जब वह संसद में बोलते हुए सुनती थीं तो इच्छा थी एक बार उनसे मिलने की। जब इच्छा जाहिर की तो फोन नंबर लिया और फिर रायबरेली में मिलने का समय मिला। मंजू सिंह ने कहा फौज में अग्निवीर योजना सही नहीं है। बताया कि राहुल गांधी से इस मसले पर बात हुई तो इस दौरान लगा कि वह इस योजना पर रोक लगा कर रहेंगे।
नहीं चली Aaditya Thackeray की, राज्यसभा जाएंगे Sharad Pawar
पीएम मोदी ने राजनीतिक और नैतिक रूप से आत्मसमर्पण कर दिया: Mallikarjun Kharge का बड़ा आरोप
राजेश राजौरा को मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार, अनुराग जैन 5 दिन की छुट्टी पर
नरेंद्र मोदी ने इमैनुएल मैक्रों से की बातचीत, पश्चिम एशिया के तनाव पर चर्चा
जियोपॉलिटिक्स के महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे Narendra Modi, चीफ गेस्ट होंगे Alexander Stubb
छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 13 ट्रेनें 3 दिन तक रद्द, यात्रियों को अलर्ट
महायुद्ध की आहट हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
हर साल 14,000 नई भर्तियों से दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा और मजबूत
जस्टिस Surya Kant ने भूटानी न्यायपालिका में तकनीकी सुधार की दी सलाह