घुटने टेके और मांगी माफी! मोहसिन नकवी का पछतावा एशिया कप विवाद पर
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफा, देश के गृह मंत्री और एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने आखिरकार भारत के आगे घुटने टेक दिए हैं। उसने ट्रॉफी ड्रामे और भारतीय प्लेयर्स के खिलाफ लगाए गए आरोपों के बाद अब माफी मांगी है। भारतीय टीम से पाकिस्तान के हारने के बाद नकवी ट्रॉफी लेकर गायब हो गया था। इसके बाद उसकी न केवल दुनिया में थू-थू हुई, बल्कि पाकिस्तान में भी उसकी आलोचना होने लगी थी। एक दिन पहले ही भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए राजीव शुक्ला ने भी लताड़ लगाई थी।
भारतीय टीम से हारने के बाद पाकिस्तानी प्लेयर्स कप्तान सलमान अली आगा सहित ड्रेसिंग रूम में जा बैठे। उसके बोर्ड के चीफ नकवी अकेले इंतजार करता रहा। दूसरी ओर, भारत ने पहले ही बता दिया था कि किसी भी कीमत पर नकवी के हाथ से विनिंग ट्रॉफी भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव नहीं लेंगे। यह जानते हुए भी ट्रॉफी अपने हाथ से देने पर अड़ा रहा, लेकिन भाव नहीं मिला तो मैदान पर ही अलग-थलग पड़ गया। बाद में ट्रॉफी अपने आदमियों से वापस लौटा दिया और खुद भी मैदान से गायब हो गया। हालांकि, अब माफी मांगते ही नकवी ने टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव से ट्रॉफी ले जाने को कहा है।
एक्शन मोड आ चुका था बीसीसीआई
मोहसिन नकवी की इस हरकत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने बिना ट्रॉफी के ही जश्न मनाया। हद तो तब हो गई जब नकवी एशिया कप की ट्रॉफी और मेडल को अपने होलट लेकर चले गए, जबकि प्रोटोकॉल के मुताबिक ट्रॉफी को एसीसी के ऑफिस में होना चाहिए। इसके अलावा बीसीसीआई ने नकवी की हरकत पर साफ कर दिया था कि उन्हें एशियन क्रिकेट काउंसिल की होने वाली बैठक में जवाब देना होगा।
क्या है एशिया कप विवाद का मामला
बता दें कि एशिया कप 2025 में भारतीय टीम फाइनल में जीत के बाद जब प्रेजेंटेशन सेरेमनी के लिए इंतजार कर रही थी तो नकवी ट्रॉफी देने की जिद पर अड़ गए। चुकी भारतीय टीम ने पहले से साफ कर दिया था कि वह नकवी के हाथ से ट्रॉफी नहीं लेंगे। ऐसे में टीम इंडिया ने बिना ट्रॉफी के ही स्टेज पर खूब जश्न मनाया। इस दौरान स्टेडियम में नकवी और पाकिस्तान की खूब हूटिंग हुई।
'कौन है ये?' मलाइका अरोड़ा की प्रतिक्रिया बनी चर्चा, भोजपुरी स्टार का नाम सुनकर रह गईं हैरान
पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मुकाबलों के लिए वेस्टइंडीज का स्क्वॉड घोषित, बड़ा नाम गायब
वांगचुक के आंदोलन पर सियासत तेज, संजय राउत ने केंद्र से मांगा स्पष्टीकरण
सोनम वांगचुक के फैसले पर RSS का बयान, CJP को लेकर उठाए सवाल
दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर! 17 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री बंद, सफर प्रभावित
क्या धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लौटेगा छात्रों का भरोसा? शिक्षा संकट पर बड़ी बहस
अमेरिका में 'रामायण' ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर बोले- 'राहा को यह फिल्म दिखाने के लिए उत्साहित हूं'
आज इन 5 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, इंदौर-भोपाल में भी बरसेंगे बादल