केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत का निधन
देहरादून। केदरानाथ विधानसभा सीट से भाजपा की विधायक शैलारानी रावत का मंगलवार रात निधन हो गया। वो 68 वर्ष की थीं और काफी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहीं थीं। देहरादून के मैक्स अस्पताल में इलाज के दौरान रात 10 बजकर 35 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली।
निधन की सूचना दे रहे विधायक के निजी सचिव पपेंद्र रावत ने बताया कि वो पिछले 02 दिनों से वेंटिलेटर पर थीं। यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधायक शैलारानी रावत के निधन पर दुख जाहिर किया है। सीएम धामी ने कहा, कि केदारनाथ विधानसभा की लोकप्रिय विधायक शैलारानी रावत जी के निधन का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। उनका जाना पार्टी और क्षेत्रवासियों के लिए अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने आगे कहा कि उनकी कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण भाव को सदैव ही याद रखा जाएगा। यहां बतलाते चलें कि विधायक शैलारानी रावत वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान गिर गईं थीं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं थीं। ऐसे में उन्हें बीमारियों ने भी घेर लिया था, लेकिन तीन साल के करीब चले इलाज से वो स्वस्थ्य होकर पून: राजनीति में सक्रिय हुईं थीं। दो माह पहले एक बार फिर वो ओंकारेश्वर मंदिर की सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गईं। इलाज के दौरान मंगलवार रात को उनका निधन हो गया।
एलपीजी की कमी के बीच मैकेनिक की अनोखी जुगाड़ चर्चा में
भारत में बाल मृत्यु दर में बड़ी गिरावट, संयुक्त राष्ट्र ने की तारीफ
युजवेंद्र चहल का नया अवतार, फिटनेस पर पूरा फोकस
सरगुजा में नकली गोल्ड से ठगी का बड़ा मामला
भोपाल में ‘अपनों से खरीदारी’ अभियान पर बवाल, ईद-नवरात्र को लेकर टकराव
गौतम गंभीर ने AI-डीपफेक मामले में उठाया बड़ा कदम
दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव
‘राज्य सरकारों को 10% अतिरिक्त एलपीजी’ पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
इंदौर ईवी हादसे के बाद CM डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की