Kangana Ranaut का आर्यन खान के डेब्यू पर बड़ा बयान
फिल्म इंडस्ट्री के किंग खान के बच्चे भी अब इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने की तैयारी में हैं। बीते साल शाह रुख खान की बेटी सुहाना खान ने जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से डेब्यू किया था। अब उनके बेटे आर्यन खान भी अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं। बीती रात मंगलवार (19 नवंबर) ने अपनी डेब्यू सीरीज का ऐलान किया। सीरीज को शाह रुख के प्रोडक्शन रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया जा रहा है। स्टारकिड के इस ऐलान ने एक्टर और मंडी से सांसद कंगना रनौत को खुश कर दिया है।
कंगना रनौत ने की स्टारकिड की तारीफ
कंगना रनौत को अक्सर इंडस्ट्री में चल रहे नेपोटिज्म पर बेबाकी से अपनी राय रखते देखा जाता है। एक्ट्रेस नेपोकिड्स को आसानी से पर्दे पर पहुंचने के लिए कई बार लताड़ लगा चुकी हैं। लेकिन इस बार स्टारकिड को लेकर उनके तेवर कुछ बदले से दिख रहे हैं। दरअसल, कंगना ने आर्यन को आसान रास्ता न चुनकर मुश्किल रास्ते पर चलने के लिए उनकी तारीफ की। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा
बता दें कि आर्यन खान अपनी सीरीज को हरी झंडी देते हुए इसकी शुरुआत कर दी है। सीरीज की कहानी आर्यन खुद लिख रहे हैं। माना जा रहा है कि सीरीज का नाम स्टारडम हो सकता है। इसमें फिल्मी जगत की चमक-धमक से लेकर पर्दे के पीछे तक की कहानी को दिखाया जा सकता है। वहीं बात करें इसकी कास्ट की तो फिलहाल इस पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
अपने बेटे की सीरीज को अनाउंस करते हुए शाह रुख ने लिखा, ये एक बेहद खास दिन है, जब हम एक नई कहानी को दर्शकों के सामने ला रहे हैं। आज आर्यन खान अपनी स्पेशल जर्नी शुरू कर रहे हैं। सीरीज को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा।
अगले साल रिलीज होगी कंगना की इमरजेंसी
इसके अलावा बात करें कंगना रनौत की तो उनकी फिल्म इमरजेंसी भी रिलीज कतार में है। कई बार कट लगने और विवादों से घिरने के बाद मूवी को फाइनली रिलीज डेट मिल गई है।
इसे अगले साल 17 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाने वाला है। मणिकर्णिका फिल्म्स के बैनर तले इस फिल्म का डायरेक्शन उन्होंने खुद किया है।
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
प्रियांक खड़गे का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी मामले में बड़ा एक्शन, क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से छह आरोपियों को किया गिरफ्तार