मप्र में हार की जिम्मेदारी ली जीतू पटवारी ने, बोले
इंडिया गठबंधन पर जनता ने जताया भरोसा
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश में 29 सीटों में मिली करारी हार की जिम्मेदारी ले ली है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि देश की सबसे बड़ी पंचायत के चुनाव परिणाम सामने हैं और दो दिन पहले तक जो एग्जिट पोल दिखाकर भ्रम का जो वातावरण बनाया जा रहा था, उस छल की हार हुई है। जनता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह अधिनायकवाद और डिक्टेटरशिप को पसंद नहीं करती है। पटवारी ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी जी ने आम व्यक्ति पर असर करने वाले मुद्दे चुनाव के दौरान उठाए, जिसमें महंगाई, बेरोजगारी, किसान समस्या एवं गरीबों पर यातनाओं को प्रमुखता से सामने रखा, जिन पांच न्याय की राहुल गांधी ने बात की थी। जनता ने उस बात को सराहा एवं परिणाम उसके आसपास दिए हैं।
जीतू पटवारी ने कहा कि मप्र के संदर्भ में हम सभी ने एकजुटता के साथ चुनाव लड़ा और अच्छे परिणाम के लिए प्रयास किए, परंतु विधानसभा चुनाव के बाद जिस तरह की घटनाएं मप्र में घटित हुई हैं तो मैं यह कह सकता हूं कि सरकार के धन और बल के प्रयास सफल हुए। परंतु पार्टी का अध्यक्ष होने के नाते में मप्र में आए परिणाम को सिर झुकाकर स्वीकार करता हूं और इन परिणामों की जिम्मेदारी में लेता हूं।
आत्म मंथन के साथ बदलाव के लिए तैयार
पटवारी ने आगे कहा कि पार्टी आत्ममंथन के साथ बदलावों के लिए तैयार है। इसमें नई सोच, विचार और व्यवहार का समावेश किया जाएगा। मप्र की जनता बेहद जागरूक है एवं इंदौर में जिस तरीके से नोटा के रूप में जनता ने भाजपा के मुंह पर जो करारा तमाचा मारा है, वह भाजपा हमेशा याद रखेगी। अब सरकार मोदी जी द्वारा जी गई गारंटियों को पूरा करें और उन गारंटियों को पूरा करने में कांग्रेस पार्टी एक मजबूत विपक्ष के रूप में अपनी भूमिका लगातार निभाएगी। पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार केके मिश्रा, मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक सहित मप्र कांग्रेस के सभी प्रवक्तागण भी उपस्थित थे।
अश्विन बोले- धोनी को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में नहीं देखना चाहता
1 अप्रैल से बढ़ जाएंगे एलपीजी सिलेंडर के दाम या आम आदमी को मिलेगी राहत? जानें
पेट्रोल-डीजल एक्साइज ड्यूटी में कटौती से मिली राहत
IPL मालिकों की बेटियां बनीं पावर और ग्लैमर का चेहरा
फर्जी परमिट केस में बड़ा मोड़, 17 आरोपियों पर FIR; अरोड़ा बंधुओं को हाईकोर्ट से राहत
पेट्रोल पंप पर शराब बिक्री की खबर से मचा हड़कंप
बिजली दर वृद्धि पर कांग्रेस का जोरदार विरोध
रायपुर में अंजली ने रचा इतिहास, बनी पहली महिला गोल्ड मेडलिस्ट
धर्मांतरण विधेयक के खिलाफ मसीही समाज का बड़ा प्रदर्शन
ट्रंप ने मोदी को बताया ‘काम पूरा करने वाला लीडर’