गाजा पर इजरायल का कहर, 40 लोगों की मौत, बाइडन ने दिए युद्धविराम के संकेत
यरुशलम। गाजा में इजरायली सेना के ताजा हमलों में 40 लोग मारे गए हैं। इनमें से ज्यादातर लोग गाजा के मध्य में स्थित नुसीरत शरणार्थी क्षेत्र में मारे गए हैं। इन्हें मिलाकर इजरायल के हमलों में गाजा में अभी तक करीब 44,300 फलस्तीनी मारे जा चुके हैं। जबकि वेस्ट बैंक में एरिएल कस्बे के नजदीक इजरायली लोगों को ले जा रही बस पर एक फलस्तीनी द्वारा फायरिंग करने से आठ यात्री घायल हुए हैं।
घायलों में से तीन की हालत चिंताजनक है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि अब गाजा में युद्धविराम की जरूरत है। उन्होंने इजरायल और हमास से गतिविधियों में कमी लाने और टकराव टालने का अनुरोध किया है। बाइडन ने गाजा में युद्धविराम के लिए नए प्रयास के संकेत दिए हैं। लेबनान में बुधवार को युद्धविराम लागू हो चुका है लेकिन इजरायली सेना द्वारा उसके उल्लंघन की सूचनाएं आ रही हैं।
सीरिया के दूसरे बड़े शहर अलेप्पो में विद्रोहियों और सरकारी सेना में लड़ाई छिड़ गई है। यह लड़ाई शहर में दो कार बम विस्फोटों के बाद शुरू हुई। लड़ाई में कई राकेट अलेप्पो विश्वविद्यालय परिसर में गिरे हैं जिनसे दो छात्रों समेत चार लोग मारे गए हैं।
शहर की सीमा से सटे कई उपनगरीय इलाके और गांव विद्रोहियों के कब्जे में हैं और वहां पर हमेशा टकराव की आशंका बनी रहती है। ईरान ने ताजा संघर्ष के लिए अमेरिका और इजरायल को जिम्मेदार बताया है। कहा है कि इन्हीं के समर्थन से विद्रोही फिर से लड़ाई के लिए तैयार हुए हैं।
लेबनान में बुधवार को युद्धविराम लागू हो चुका है लेकिन इजरायली सेना द्वारा उसके उल्लंघन की सूचनाएं आ रही हैं। इन युद्धविराम उल्लंघनों में कई लोग घायल हुए हैं। लेबनान के प्रधानमंत्री नजीब मीकाती ने अमेरिका, फ्रांस समेत विश्व के देशों से इजरायल पर दबाव डालने का अनुरोध किया है जिससे वह युद्धविराम का उल्लंघन न करे।
लेबनान में बुधवार को युद्धविराम लागू हो चुका है लेकिन इजरायली सेना द्वारा उसके उल्लंघन की सूचनाएं आ रही हैं। इन युद्धविराम उल्लंघनों में कई लोग घायल हुए हैं। लेबनान के प्रधानमंत्री नजीब मीकाती ने अमेरिका, फ्रांस समेत विश्व के देशों से इजरायल पर दबाव डालने का अनुरोध किया है जिससे वह युद्धविराम का उल्लंघन न करे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (20 मार्च 2026)
धान से मक्का की ओर बढ़ते कदम :फसलचक्र परिवर्तन से धमतरी के किसानों की बढ़ी आय, जल संरक्षण को मिली नई दिशा
झारखंड के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की टीम ने छत्तीसगढ़ संवाद द्वारा प्रकाशित ‘रोजगार और नियोजन’ की ली जानकारी
बिहान योजना से फुलकुंवर बनीं आत्मनिर्भर उद्यमी
दुर्घटना की एक्सपर्ट से हर पहलू की करायी जायेगी गहन जाँच : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
विक्रमादित्य ने सुशासन के प्रतिमान स्थापित किए, 2 हजार साल बाद भी उनके आदर्श प्रासंगिक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश में संगठन महामंत्री की कवायद जोरों पर
बस्तर में शुरू हुआ पुस्तक दान अभियान
प्रधानमंत्री आवास: पक्की छत से प्राणसाय के परिवार को मिली सुकून की जिन्दगी
पुलिस सैलरी पैकेज योजना: कठिन समय में पुलिस परिवारों का सशक्त सहारा