इजरायल ने ईरान में की टारगेटेड एयरस्ट्राइक
नई दिल्ली। इजरायल की डिफेंस फोर्स ने दावा किया है कि उन्होंने ईरानी मिलिट्री के सीनियर सदस्य सईद इजादी को मार गिराया है। इजादी पर इजरायल के खिलाफ साजिश रचने का आरोप है। इजरायल ने ईरान में एक टारगेटेड एयरस्ट्राइक कर इजादी को मार गिराया है।
सोशल मीडिया साइट एक्स पर आईडीएफ ने लिखा, 'इजरायल को नष्ट करने के ईरानी सरकार की योजना के मास्टरमाइंड सईद इजादी को कोम क्षेत्र में एक सटीक हमले में मार गिराया गया है।' इजादी कुद्स फोर्स के फिलिस्तीनी कोर का कमांडर था और ईरान व हमास के बीच को-ऑर्डिनेट करता था।
बेहनाम शाहरियारी को मार गिराया
इसके अलावा ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के भीतर कुद्स फोर्स के हथियार हस्तांतरण इकाई के कमांडर बेहनाम शाहरियारी को मार गिराया गया है। शाहरियारी ईरानी शासन से मिडिल ईस्ट में अपने प्रॉक्सी को सभी हथियारों के हस्तांतरण के लिए जिम्मेदार था, जो सीधे इजराइल को नष्ट करने के प्रयासों में सहायता करता था।
आईडीएफ ने कहा कि ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के वरिष्ठ कमांडरों और हमास के लोगों के बीच इजादी ही मीडिएटर का काम करता था। हमास को ईरान की तरफ से मिलने वाली फंडिंग के लिए भी इजादी ही जिम्मेदार था।
अल-आगा को किया था ढेर
पोस्ट में कहा गया, 'लेबनान से संचालित हमास को इजादी निर्देश देता था। गाजा पर हमास के नियंत्रण को बनाए रखने में वह महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था।' इसके पहले 20 जून को गाजा में मुजाहिदीन ब्रिगेड के एक वरिष्ठ कमांडर अली सादी वास्फी अल-आगा को भी इजरायल ने ढेर कर दिया था।
आगा साउथ गाजा ब्रिगेड का चीफ था और असद अबू शरिया का उत्तराधिकारी बनने वाला था। अबू शरिया को इस महीने की शुरुआत में ही मार गिराया गया था। अल-आगा इजरायली ठिकानों पर हुए कई हमलों में शामिल था और वह अपने आतंकी समूह में गुर्गों की भर्ती करता था।
छात्रों के लिए खुशखबरी: 1 मई से गर्मी की छुट्टियां, दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश भी तय
ममता बनर्जी के ‘पांडव-कौरव’ बयान पर महाराष्ट्र मंत्री बावनकुले का तगड़ा पलटवार
भोपाल में निर्माणाधीन इमारत का छज्जा ढहा
PM Awas Yojana में भ्रष्टाचार: डबरा नगर पालिका के पूर्व CMO पर EOW ने दर्ज की FIR
पेट्रोल-डीजल एक्साइज ड्यूटी कटौती: कांग्रेस का आरोप, जनता नहीं, कंपनियों को मिली राहत
पेट्रोल-डीजल एक्साइज ड्यूटी में कटौती: CM फडणवीस ने केंद्र को धन्यवाद, नागरिकों से की खास अपील
इंदौर एयरपोर्ट का नया T-1 टर्मिनल तैयार, 29 मार्च को होगा लोकार्पण
छिंदवाड़ा हादसे के बाद करेर गांव में पसरा मातम, हर आंख नम
IPL 2026 का आगाज, सभी टीमें तैयार
नाक के इलाज में लापरवाही, डॉक्टर पर 49.56 लाख के मुआवजे की मांग