क्या बदल रही जंग की तस्वीर.....यूक्रेन ने किए ताबड़तोड़ हमले
कीव । क्या रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का रुख बदलने लगा है। पहले यूक्रेनी सेना रूस के काफी अंदर कुर्स्क तक घुस गई, वहीं अब यूक्रेन ने मॉस्को पर ताबड़तोड़ ड्रोन हमले किए।रिपोर्ट के मुताबिक, सिर्फ मॉस्को के आसमान में 11 से अधिक ड्रोन दिखाई। रूसी अधिकारियों ने फरवरी 2022 में जंग शुरू होने के बाद से मॉस्को पर सबसे बड़ा ड्रोन हमला बताया है। हालांकि दावा किया गया कि इन सभी ड्रोन को मार गिराया गया है। दरअसल रूस और यूक्रेन के बीच जंग ज्यादातर पूर्वी यूक्रेन के गांवों, जंगलों और खेतों में ही लड़ी जा रही है। ऐसा कम ही देखा गया कि 2.1 करोड़ से ज्यादा आबादी वाले मॉस्को पर ड्रोन हमले किए गए है।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने रूसी क्षेत्र में कुल 45 ड्रोनों को नष्ट कर दिया, जिसमें से 11 मॉस्को क्षेत्र के ऊपर, 23 ब्रांस्क के सीमावर्ती क्षेत्र में, छह बेलगोरोड क्षेत्र में, तीन कलुगा क्षेत्र में और दो कुर्स्क क्षेत्र में थे। मास्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा कि कुछ ड्रोन पोडॉल्स्क शहर के ऊपर नष्ट किए गए। मॉस्को क्षेत्र का यह शहर क्रेमलिन से करीब 38 किलोमीटर दक्षिण में है। सोबयानिन ने कहा, ड्रोन के जरिये मास्को पर हमला करने का यह अब तक का सबसे बड़ा प्रयास है। उन्होंने कहा, ‘मास्को की मजबूत हवाई सुरक्षा ने दुश्मन के सभी यूएवी से हमलों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया।
यह हमला उस समय में हुआ है जब रूस पूर्वी यूक्रेन में आगे बढ़ रहा है, जहां उसका लगभग 18 प्रतिशत क्षेत्र पर कब्जा है। रूस कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेन की घुसपैठ को रोकने के लिए भी जूझ रहा है। यह दूसरे विश्व युद्ध के बाद से रूसी क्षेत्र पर सबसे बड़ा हमला है।
हर हाथ को काम, हर खेत को पानी, यही हमारा संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मेडिकल लैब से माटी तक, आरती ने पशुधन से लिखी सफलता की नई कहानी
ईको-पर्यटन का नया केंद्र बन रहा धमनी गांव
प्रधानमंत्री मोदी से मिले राज्यपाल पटेल
सांस्कृतिक परंपरा, शुभता और नवचेतना का प्रतीक है गुड़ी पड़वा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत 100 नए विश्व स्तरीय औद्योगिक पार्क बनेंगे
चार मंजिला इमारत में भीषण आग: तीन बच्चों समेत सात लोगों की मौत