बीमा कंपनी को देना होगा 23 लाख रुपए का हर्जाना
भोपाल । उपभोक्ता फोरम ने बैंक लोन का बीमा कराने के बाद भी उपभोक्ता की मृत्यु के बाद उस राशि को नहीं लौटाना सेवा में कमी माना है। फोरम ने उपभोक्ता के परिजनों को हर्जाना के साथ क्षतिपूर्ति करने का आदेश भी दिया है। उपभोक्ता फोरम ने उपभोक्ता के पक्ष में यह निर्णय सुनाते हुए बीमा कंपनी को ऋण ली गई 23 लाख रुपए की राशि और 15 हजार रुपए मानसिक क्षतिपूर्ति राशि देने के आदेश दिए। भोपाल के खजूरीकलां निवासी नेहा बाथम के मुताबिक, उनके पिता मुन्ना लाल ने एसबीआई से 23 लाख रुपये का ऋण लिया था। उसका बीमा भी कराया और सवा लाख रुपये का प्रीमियम जमा भी किया, लेकिन जब उनकी मृत्यु हो गई तो कंपनी ने बीमा की राशि देने से इन्कार कर दिया। इस पर नेहा ने मुंबई की एसबीआई इंश्योरेंस कंपनी और भोपाल एसबीआई के शाखा प्रबंधक को प्रतिवादी बनाते हुए पिछले साल उपभोक्ता फोरम में याचिका दायर की। आयोग ने बीमा कंपनी के तर्क को खारिज कर दिया। जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष गिरीबाला सिंह और सदस्य अरुण प्रताप सिंह की बेंच ने उपभोक्ता के पक्ष में फैसला सुनाया। उपभोक्ता फोरम ने सुनवाई में बीमा कंपनी ने आयोग के सामने तर्क रखा कि उपभोक्ता के पिता का मेडिकल परीक्षण नहीं कराया गया था। बीमा लेते वक्त उन्होंने हाइपरटेंशन और कोरोनरी आर्टरी की बीमारी को छुपा लिया था। इस कारण उपभोक्ता के क्लेम को निरस्त किया गया। उपभोक्ता का मृत्यु कोरोनाकाल में हुई थी। इस कारण यह नहीं दर्शाया जा सका कि उपभोक्ता की मृत्यु हृदय गति रुकने से हुई है।
चोटों से जूझ रहे Mayank Yadav, कब करेंगे धमाकेदार वापसी?
एयरस्ट्राइक में अली लारीजानी को निशाना बनाने का दावा
छत्तीसगढ़ में अजीब चोरी, सोना-चांदी छोड़ गैस सिलेंडर ले उड़ा चोर
भोरमदेव महोत्सव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 400+ पुलिसकर्मी तैनात
जहां ढेर हुआ कुख्यात नक्सली बासवराजू, वहीं जवानों ने बनाया कैंप
मध्य प्रदेश में कांग्रेस को सताने लगा क्रॉस वोटिंग का खतरा
47 हजार मीट्रिक टन गैस लेकर भारत लौटा ‘नंदा देवी’ जहाज
चांदी में ₹3000 का उछाल, सोना ₹1.57 लाख पर पहुंचा
सेंसेक्स 321 अंक चढ़ा, निफ्टी में तेजी, डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे कमजोर हुआ
इंग्लैंड क्रिकेट टीम में बवाल, स्टार खिलाड़ी ने चयन पर उठाए सवाल