फीस ना जमा होने के चलते मासूम छात्र-छात्राओं को स्कूल से निकाला
सिद्धार्थनगर । यूपी के सिद्धार्थनगर में फीस ना जमा होने के चलते मासूम छात्र-छात्राओं को स्कूल से निकाल दिया गया। उन्हें स्कूल के बाहर गेट पर कड़ी धूप में बैठाए रखा गया। इतना ही नहीं उनका वीडियो भी बनाया और फीस भरने का दबाव बनाते हुए उन्हे अपमानित किया। जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हड़कंप मच गया। लोग आरोपी स्कूल प्रबंधक पर एक्शन की मांग करने लगे। इस मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक ने जांच के आदेश दिए हैं।
यह मामला इटवा तहसील क्षेत्र स्थित एक हाई स्कूल का है जहां के प्रबंधक ने फीस ना जमा करने वाले बच्चों को धूप में स्कूल से बाहर निकालकर गेट के सामने बैठाकर वीडियो बनाया फिर उसे वायरल कर दिया। प्रबंधक ने यह नहीं सोचा कि उसकी इस हरकत से इन स्कूली बच्चों के मन में कितना बुरा प्रभाव पड़ेगा। वीडियो में बच्चे अपना चेहरा नीचे करके बैठे रहे। वायरल वीडियो में प्रबंधक स्कूल के बाहर बैठे छात्र-छात्राओं से कहता है कि आपके अभिभावकगणों को पहले ही सूचित किया था कि तब तक अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजें जब तक फीस जमा ना हो। आप लोग मुझे परेशान कर रहे हो। इसीलिए बिना फीस वाले बच्चों को स्कूल से बाहर निकाल रहा हूं। आखिरी बार मैं बड़े सख्त लहजे मे कह रहा हूं। यदि आपको बुरा लग रहा है तो इसके जिम्मेदार आप हैं मैं नहीं। मेरे ऊपर बैंक का कर्ज है और आप लोग फीस नहीं दे रहे हो। ऐसे नहीं चलेगा। जिनको अपने बच्चों को पढ़ाना है शौक से पढ़ाए। हर महीने की 15 तारीख तक फीस भरे। अब मैं नियम बना रहा हूं कि फीस लेट होने पर रोज फाइन भरना होगा। इस नियम के साथ जिनको अपने बच्चों को पढ़ाना है वह पढ़ाए नहीं तो बच्चे को घर बैठाए। ये सब दुख के साथ कह रहा हूं। वहीं इस मामले मे जिला विद्यालय निरीक्षक का कहना है कि वीडियो के बारे मे मुझे पता चला है। जिसमे लग रहा है कि स्कूल की फीस जमा ना करने के चलते प्रिंसिपल ने बच्चों को बाहर बैठाया है। अभी तक की जानकारी के अनुसार यह विद्यालय हमारे यहां से मान्यता प्राप्त नहीं है।
गिरफ्तारी की आशंका के बीच मामला चर्चा में आया
एकनाथ शिंदे ने प्रधानमंत्री से की अहम मुलाकात, इंफ्रास्ट्रक्चर और फंडिंग पर केंद्र-राज्य के बीच चर्चा
बेटे ने मां की हत्या की, घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप
शाही अंदाज में कुलदीप-वंशिका का रिसेप्शन, विंटेज कार से ग्रैंड एंट्री
‘ऐसे गानों को बढ़ावा ना दें’— Ravi Kishan का बड़ा बयान
यूके राइडर की हालत में सुधार, हादसे के बाद राहत की खबर
टीएमसी ने विधानसभा चुनाव के लिए 291 उम्मीदवारों की सूची जारी की
‘धुरंधर 2’ पर सेंसर की कैंची, कई हिंसक सीन हटाए गए