इन्फ्लुएंसर बाबू खेमानी की गिरफ्तारी, सट्टा नेटवर्क का बड़ा खुलासा
रायपुर|इन्फ्लुएंसर और ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का मास्टर माइंड बाबू खेमानी को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है. ये महादेव सिंडिकेट की तर्ज पर “3 STUMPS” ऑनलाइन वेबसाइट बनाकर आईपीएल मैच में सट्टा खिलवा रहा था. 13 अप्रैल को उसके खिलाफ गंज थाने में FIR दर्ज की गई थी|
ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का मास्टर माइंड बाबू खेमानी
इन्फ्लुएंसर बाबू खेमानी “3 STUMPS” नामक ऑनलाइन सट्टा बुक का संचालक है, जिसके जरिए देश के कई हिस्सों में सट्टा नेटवर्क फैलाया गया था. जांच में यह भी सामने आया है कि खेमानी मुंबई और उड़ीसा के भुवनेश्वर में किराए के मकानों से अपना अवैध कारोबार संचालित कर रहा था. इन ठिकानों से आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगाया जा रहा था, जिसमें बड़ी रकम का लेन-देन होता था|
पहले भी जेल जा चुका है खेमानी
रायपुर पुलिस इन्फ्लुएंसर बाबू खेमानी पर पहले भी कार्रवाई कर चुकी है। 3 साल पहले पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की थी और फाइन लगाया था।
20 सटोरियों को किया था गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच ने कुछ दिन पहले रायपुर सहित अन्य स्थानों पर कार्रवाई करते हुए करीब 20 सटोरियों को गिरफ्तार किया था. पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने बाबू खेमानी का नाम उजागर किया था. इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी थी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस करते हुए मुंबई में दबिश दी गई|
अलग-अलग शहरों में रहकर करते थे काम
सूत्रों के अनुसार, बाबू खेमानी लंबे समय से ऑनलाइन सट्टा कारोबार का बड़ा खिलाड़ी माना जाता है. वह डिजिटल प्लेटफॉर्म और मोबाइल एप के जरिए सट्टा संचालित करता था, जिससे पुलिस के लिए उसे पकड़ना चुनौतीपूर्ण बन गया था. गिरोह के सदस्य अलग-अलग शहरों में रहकर काम करते थे और पैसों का लेन-देन ऑनलाइन माध्यमों से किया जाता था|
नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य
पानी बचाना हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर