नवरात्र पर महंगाई की मार
भोपाल। नवरात्र का त्योहार शुरू होने के साथ ही नौ दिनों तक श्रद्धालु माता रानी की भक्ति में डूब गए हैं। इसी बीच, महंगाई का असर साफ दिख रहा है। महंगाई की वजह से जहां माता रानी की पूजा में उपयोग होने वाली सामग्री के दाम में इजाफा हुआ है, वहीं व्रत रखने के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा किए जाने वाले फलाहार के दामों में वृद्धि हुई है। इससे निम्न आय वर्ग वालों को भगवान की पूजा करना भी महंगा पड़ गया है।
तेल के दामों में इजाफा 15 दिन पहले ही इजाफा हुआ है। वहीं, नारियल की आवक कम होने से एकदम दाम बढ़े हैं। बाजार में मंदिर में चढ़ाए जाने वाली वस्तुएं तेल, घी, फल, माता की चुनरिया, श्रृंगार पेटी, नारियल समेत तमाम वस्तुओं की कीमतों में उछाल आया है। माता को चुनरी चढ़ाने के लिए अब 25 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। आम लोगों में पूजन सामग्री के महंगा होने को लेकर रोष है। फुटकर में सूखे नारियल के दामों में इजाफा हुआ है। पहले फुटकर नारियल जहां 15 रुपये तक आता है। इस साल उसके दाम 25 रुपये हैं। माता रानी के पूजन के उपयोग में आने वाले सामग्री पर भी महंगाई का असर पड़ा है। पहले जो 120 ग्राम का गिली धूप का पैकेट 70 रुपये का आता था, उसका वजह से साल 100 ग्राम कर दिया गया, दाम वहीं 70 रुपये रखे हैं।कपूर, अगरबत्ती, सिंदूर सहित अन्य के दामों को तो यथावत रखा, लेकिन उनके पैकेट छोटे कर दिए हैं।
पूर्व डिप्टी CM प्यारे लाल कंवर परिवार ट्रिपल मर्डर केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
धर्मेंद्र प्रधान का बयान: एनसीईआरटी-यूजीसी के नियमों पर विवाद टल सकता था
एम. के. स्टालिन ने जारी की द्रविड़ मुनेत्र कड़गम उम्मीदवारों की सूची, 164 सीटों पर उतरेगी पार्टी
पश्चिम एशिया संकट: PAK में तेज हुई मध्यस्थता, ईरान-US तनाव पर होगी अहम बैठक
KKR vs MI: 35 मुकाबलों में किस टीम का दबदबा?
आंध्र प्रदेश विधानसभा में अमरावती पर बड़ा फैसला, सीएम नायडू का केंद्र से अनुरोध
IPL vs PSL: पाकिस्तान को फिर झटका, कमेंटेटर ने भी छोड़ा PSL
दुष्कर्म मामलों में गोपनीयता पर जोर, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट्स को दी चेतावनी
जांजगीर-चांपा में रफ्तार का कहर, दो बाइक की भिड़ंत में 2 की मौत
केरल की सियासत में घमासान, सतीशन पर RSS से संपर्क के आरोप