UltraTech के टेकओवर के बाद India Cements एमडी ने स्टाफ को दी सुरक्षा की गारंटी
अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech) ने इंडिया सीमेंट्स (India Cements) को टेकओवर कर लिया है। इस टेकओवर के बाद इंडिया सीमेंट्स के वाइस चेयरमैन और एमडी एन श्रीनिवासन ने कहा कि इस बदलाव के बावजूद कंपनी का कारोबार सामान्य रहेगा। कर्मचारियों को डर था कि कंपनी के मैनेजमेंट में बदलाव हो जाएगा। कर्मचारियों के डर को दूर करते हुए एन श्रीनिवासन ने कहा कि इंडिया सीमेंट्स से अल्ट्राटेक में बदलाव का मतलब आपके करियर में बदलाव नहीं है। उन्होंने बताया कि आदित्य बिड़ला समूह के ग्रुप (कुमार मंगलम बिड़ला) ने विश्वास दिलाया कि वह नीति का पालन करेंगे और कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत भी करेंगे।
इनसिक्योर फील न करें
इंडिया सीमेंट्स में किसी को भी इनसिक्योर फील नहीं करने की जरूरत है। एन श्रीनिवासन ने कहा कि कंपनी का भविष्य उतना ही ठोस है जितना वर्तमान में है। कंपनी के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए कर्मचारियों को जोश के साथ काम करना चाहिए। श्रीनिवासन ने 300 कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी का अभिवादन करते हुए, मैं इंडिया सीमेंट्स छोड़ने जा रहा हूं। इसका कारण यह है कि हमारे प्रतिद्वंद्वियों ने सोचा कि वे कम कीमतों के साथ हमें कुचल सकते हैं। उत्पादन की थोड़ी अधिक लागत के साथ, हमने अपनी लागत कम करने के लिए सभी कदम उठाए हैं
आज सुबह आप सभी का अभिवादन करते हुए, मैं इंडिया सीमेंट्स छोड़ने जा रहा हूं। इसका कारण यह है कि हमारे प्रतिद्वंद्वियों ने सोचा कि वे कम कीमतों के साथ हमें कुचल सकते हैं। प्रोडक्शन की थोड़ी अधिक लागत के साथ, हमने अपनी लागत कम करने के लिए यह कदम उठाए हैं।
UltraTech Cement के पास 32 फीसदी हिस्सदारी
आदित्य बिड़ला ग्रुप की प्रमुख कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट ने दक्षिणी सीमेंट बाजार में अपने विस्तार करने के लिए प्रमोटरों और उनके सहयोगियों से 3,954 करोड़ रुपये में इंडिया सीमेंट्स में 32.72 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है। अल्ट्राटेक ने अपने शेयरहोल्डर्स से इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड की 26 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए 3,142.35 करोड़ रुपये की खुली पेशकश करने का एलान किया है।
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई की सैलरी में छप्परफाड़ इजाफा, जानें पूरा गणित
योजना के तहत महिलाएं आसानी से व्यापार और उद्यमिता के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकेंगी।
डीएनए जांच न होने से हत्या साबित नहीं, बिलासपुर हाई कोर्ट ने तीन आरोपियों को किया बरी
भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल: बैटिंग बनाम बॉलिंग की जंग में कौन मारेगा बाजी?
अहमदाबाद में अग्निपरीक्षा: फाइनल से पहले सैंटनर का ऑस्ट्रेलियाई कप्तान जैसा अंदाज, क्या भारत के साथ माइंड गेम?
धरने के दूसरे दिन ममता बनर्जी का केंद्र पर हमला, बोलीं- ज्यादा दबाव डाला तो गिरा दूंगी सरकार