वन विभाग के कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी...
रायपुर। राजधानी में वन विभाग के कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज 16वां दिन है। छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ के बैनर तले हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारियों का आज कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भी धरना जारी है। इस दौरान कर्मचारी धरना स्थल पर ही कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मना रहे हैं। कर्मचारियों ने सरकार से अपनी मांगों की पूर्ति को लेकर भगवान कृष्ण से भजन-कीर्तन करते हुए मनोकामना की। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने धरना स्थल में ही मटकी फोड़ का आयोजन किया, जिसमें महिला-पुरुष सभी ने मटकी फोड़ी। वहीं भजन मंडली के कृष्ण भजन, छोहर गीत में हजारों कर्मचारी झूमते नज़र आए। धरने की अगुवाई कर रहे प्रांताध्यक्ष राम कुमार सिन्हा ने बताया कि कर्मचारी नियमितीकरण, स्थायीकरण और आकस्मिक निधि सेवा लागू करने की मांग कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, उनके नौ सूत्री मांग पत्र में सीधी भर्ती पर रोक लगाने, रिक्त स्थानों पर दैनिक वेतनभोगियों का समायोजन, 8-9 माह का वेतन भुगतान और श्रमिक सम्मान राशि के 4 हजार रुपये का तत्काल भुगतान करने की मांग शामिल है। इसके अलावा, समान काम के लिए समान वेतन भुगतान की भी मांग की गई है। राम कुमार सिन्हा ने नियमों के उल्लंघन पर भी आपत्ति जताते हुए कहा कि डिपो में 24 घंटे की ड्यूटी लगाई जा रही है, जो नियमों के खिलाफ है।
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम