छत्तीसगढ़ के बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट, CAF का जवान शहीद
बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में प्रेशर बम की चपेट में आने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) का एक जवान शहीद हो गया। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के तोयनार और फरसेगढ़ के बीच मोरमेड़ गांव के जंगल में प्रेशर बम की चपेट में आने से सीएएफ 19वीं बटालियन का जवान मनोज पुजारी (26) शहीद हो गया।
प्रेशर बम की चपेट में आने से जवान शहीद
उन्होंने बताया कि तोयनार और फरसेगढ़ के बीच बन रही सड़क की सुरक्षा के लिए सीएएफ की टीम को गश्त पर भेजा गया था। जब टीम तोयनार से फरसेगढ़ की ओर चार किलोमीटर दूर मोरमेड़ गांव के जंगल में थी, तभी सुरक्षा बल के जवान मनोज का पैर प्रेशर बम पर चला गया। इससे बम फट गया और वह शहीद हो गया।
विकास कार्यों की सुरक्षा के लिए तैनात था जवान
अधिकारियों ने बताया कि जवान के शव को जंगल से बाहर निकाला जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीणों को लाभ पहुंचाने वाले कार्यों की सुरक्षा के लिए तैनात जवानों को निशाना बनाना माओवादियों की कायराना हरकत है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए माओवादी जंगलों और पगडंडियों पर प्रेशर बम लगाते हैं। प्रेशर बम विस्फोटों में कई जवान शहीद हो चुके हैं, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?