इस प्रजातंत्र में रहने को मैं तैयार नहीं : विवेक तन्खा
भोपाल । कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने बुधवार को कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर प्रदेश कांग्रेस के प्रेसवार्ता के दौरान बड़ी बात कहीं। उन्होंने कहा कि इन दिनों देश में जैसा लोकतंत्र है, मैं उसमें रहने को तैयार नहीं हूं। उन्होंने कहा आज जिस प्रकार से कानून बनते हैं, वे प्रजातांत्रिक नहीं है। कांग्रेस नेता तन्खा ने कहा कि आज विपक्ष कुछ बोल नहीं सकता, विरोध नहीं कर सकता। मैंने उपराष्ट्रपति को भी चिट्ठी लिखी, लेकिन उस पत्र पर कोई कार्रवाई अब तक नहीं हुई। आज बिना सोचे-समझे सांसदों को निलंबित किया जा रहा है।
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद तन्खा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मैं वर्तमान व्यवस्था में पीड़ित हूं, आज विपक्ष कुछ भी बोल नहीं सकता। जब हम किसी संवैधानिक पद पर बैठे अधिकारी से मिलने जाते हैं, तब कोड ऑफ कंडक्ट का हवाला दिया जाता है। आज देश में तीन करोड़ से ज्यादा केस पेडिंग हैं। मोदी सरकार पर हमला कर तन्खा ने कहा कि न्याय व्यवस्था को आधुनिक नहीं बनाया जा रहा है, बल्कि भाजपा ये चाहती है कि न्यायपालिका को इसतरह चलते रहे ये उसकी प्राथमिकता में नहीं है। तन्खा ने बताया कि कांग्रेस की सरकार बनेगी, तब हम अदालतों को और शक्तिशाली बनाएंगे, इतना ही नहीं अदालतों में एआई तकनीक लाएंगे। उन्होंने ये आरोप लगाया कि आज ईडी-सीबीआई की स्वतंत्रता खत्म की जा रही है। आप सब देख रहे हैं कि इनकम टैक्स विभाग कांग्रेस के साथ कैसा व्यवहार कर रहा है। उन्हें लगता है कि कांग्रेस पार्टी का पूरा पैसा हड़प लो। उन्होंने विवश होकर 3 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की डिमांड को रोका है। तन्खा ने कहा कि केजरीवाल और संजय सिंह जैसे लोगों को जमानत नहीं मिलेगी, तब उन्हें सुप्रीम कोर्ट जाना ही पड़ेगा।
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, 193 विपक्षी सांसदों ने दिया नोटिस
विधानसभा में अनुदान मांगों पर चर्चा का विपक्ष ने किया बहिष्कार, उमेश पटेल ने लगाए गंभीर आरोप
दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश, इनकम टैक्स अधिकारी बनकर 50 तोला सोना और नकदी लूटी
क्या है छत्तीसगढ़ की ‘गौधाम योजना’? चरवाहों और गौ सेवकों को मिलेंगे पैसे
उद्घाटन के चार दिन बाद ही दिल्ली मेट्रो लाइन से 1000 मीटर सिग्नल केबल चोरी
बलरामपुर के तुर्रीपानी गांव में अफीम की खेती का खुलासा, दो गिरफ्तार; 2 करोड़ की अफीम जब्त
मंदसौर में दशा माता पूजा के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 15 महिलाएं घायल
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक ने स्कूटी में लगाई आग, घटना CCTV में कैद
आंध्र प्रदेश में बड़ी कार्रवाई, ₹47 करोड़ की सिंथेटिक ड्रग्स बरामद