विदेशों में हाउसफुल 5 का जलवा
नई दिल्ली। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी किलर कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल-5' इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में एक साथ 17 स्टार्स नजर आए। इस बार साजिद नाडियाडवाला ने मूवी के दो क्लाइमैक्स रखे, जिसकी वजह से फिल्म को 5A और 5B दो हिस्सों में बांटा गया।
इंडिया में सिकंदर जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने वाली हाउसफुल 5 वर्ल्डवाइड धांसू बिजनेस कर रही है। हर दिन फिल्म 20 से 25 करोड़ तक कमा रही है। मंगलवार को रिलीज के पांचवें दिन हाउसफुल 5 ने दुनियाभर में कितनी कमाई की है, ये आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। तो देर किस बात की है, चलिए फटाफट से देख लेते हैं फिल्म की कमाई के आंकड़े:
विदेशों में धांसू है हाउसफुल 5 की कमाई
विदेशों में मल्टीस्टारर किलर कॉमेडी हाउसफुल 5 को कितना ज्यादा पसंद किया जा रहा है, इसका अंदाजा आप इसकी ओवरसीज कमाई से लगा सकते हैं, जोकि 41 करोड़ के आसपास है। वर्ल्डवाइड ये फिल्म सबसे ज्यादा अच्छा बिजनेस यूएस में कर रही है, जहां फिल्म की टोटल कमाई 9 करोड़ 65 लाख के आसपास हुई है।
इसके अलावा यूनाइटेड किंगडम में खिलाड़ी कुमार की इस मूवी को 252 स्क्रीन्स मिली, जहां मूवी ने 3 करोड़ 65 लाख के आसपास का बिजनेस किया। यूनाइटेड अरब में भी मूवी ने अच्छी कमाई की है, जहां फिल्म की टोटल कमाई 13 करोड़ 67 लाख के आसपास हुई है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भी मूवी का बिजनेस काफी अच्छा रहा है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन 175 करोड़ रुपए
ओवरसीज कमाई 41 करोड़ रुपए
सिंगल डे कमाई 18 करोड़ रुपए
200 करोड़ के क्लब में शामिल होने से कितनी दूर है हाउसफुल 5?
अक्षय कुमार और रितेश देशमुख स्टारर 'हाउसफुल-5' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने अब तक 175 करोड़ के आसपास का बिजनेस कर लिया है। मंगलवार को सिंगल डे पर मूवी ने 18 करोड़ के आसपास वर्ल्डवाइड कमाई की है। 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए मूवी को महज 25 करोड़ की कमाई दुनियाभर में और करनी है।
इंडिया में भले ही हाउसफुल 5 की वर्किंग डेज पर गति धीमी हुई है, लेकिन वर्ल्डवाइड तो फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म अपना बजट निकालने के भी काफी करीब पहुंच चुकी है। हाउसफुल 5 को अपना बजट निकालने के लिए अब सिर्फ 65 करोड़ की कमाई और करनी है।
किसानों के लिए डिजिटल क्रांति, AI आधारित ‘भारत-विस्तार’ से बदलेगी खेती
India-AI Summit: समाचार में एआई की भूमिका कैसी? एआई समिट में अमर उजाला समेत कई मीडिया दिग्गज; किसने क्या कहा?
तमिलनाडु चुनाव से पहले गठबंधन में दरार? भाजपा का बड़ा दावा
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
Acquisition: नाभा पवार का अधिग्रहण करेगी टोरेंट पावर, इतने करोड़ में एलएंडटी की इकाई से डील तय
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
प्रियांक खड़गे का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता