ब्राजील में हवा में आग का गोला बना हॉट एयर बैलून, 21 लोग थे सवार, 8 की मौत
ब्राजील के दक्षिणी राज्य सांता कैटरीना में एक दिल दहलाने वाला हादसा पेश आया है. स्थानीय और राज्य अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को कैटरीना में 21 यात्रियों को ले जा रहा एक हॉट-एयर बैलून दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कम से कम आठ लोगों की जान चली गई है.
स्टेट फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक सुबह के समय उड़ान के दौरान टूरिस्ट गुब्बारे में आग लग गई और वह प्रिया ग्रांडे शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. 21 यात्रियों में से 8 लोगों की मौत हो गई है. घायल हुए 13 जीवित बचे लोगों को पास के अस्पाताल में भर्ती कराया गया है.
पहले भी हो चुका है हादसा
हादसे की ये कोई पहली घटना नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक पिछले रविवार को साओ पाउलो राज्य में एक गुब्बारा गिर गया था, जिसमें 27 साल की एक महिला की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हुए थे.
ब्राजील में प्रिया ग्रांडे हॉट-एयर बैलूनिंग के लिए एक आम जगह है, जो जून में सेंट जॉन जैसे कैथोलिक संतों के उत्सव के दौरान ब्राजील के दक्षिण के कुछ हिस्सों में एक लोकप्रिय गतिविधि है. इसको करने के लिए दूर दूर से लोग यहां आते हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हादसा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. बिना जिम्मेदारी के टूरिस्टों की इस एक्टिविटी पर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं. एक यूजन ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “जिम्मेदारी के बिना साहसिक कार्य अपराध है – पर्यटन नहीं.” इसके साथ ही इस हादसे ने ब्राजील के सांता कैटरीना अधिकारियों को भी घेरे में ला दिया है कि बिना सुरक्षा जांच के राज्य में कैसे ऐसी एक्टिविटी चलाई जा रही हैं.
PM Awas Yojana में भ्रष्टाचार: डबरा नगर पालिका के पूर्व CMO पर EOW ने दर्ज की FIR
पेट्रोल-डीजल एक्साइज ड्यूटी कटौती: कांग्रेस का आरोप, जनता नहीं, कंपनियों को मिली राहत
पेट्रोल-डीजल एक्साइज ड्यूटी में कटौती: CM फडणवीस ने केंद्र को धन्यवाद, नागरिकों से की खास अपील
इंदौर एयरपोर्ट का नया T-1 टर्मिनल तैयार, 29 मार्च को होगा लोकार्पण
छिंदवाड़ा हादसे के बाद करेर गांव में पसरा मातम, हर आंख नम
IPL 2026 का आगाज, सभी टीमें तैयार
नाक के इलाज में लापरवाही, डॉक्टर पर 49.56 लाख के मुआवजे की मांग
अश्विन बोले- धोनी को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में नहीं देखना चाहता
हाई कोर्ट में प्लास्टिक की गुड़िया बनी गवाह