ठंड से 20 जनवरी के बाद राहत मिलने की उम्मीद
भोपाल । प्रदेश में सर्दी और कोहरे का प्रकोप जारी है। शुक्रवार को भी लोगों को ठंड से राहत मिलने वाली नहीं थी। पहाड़ी इलाकों से आ रही ठंडी हवा की वजह से ठंड का प्रकोप रहेगा। मौसम विभाग की माने तो 20 जनवरी के बाद अंचल को ठंड से राहत मिल सकती है। पहाड़ी इलाकों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण चुभन भरी सर्दी परेशान कर रही है। कोहरा, बादल और शीतलहर के कारण गुरुवार को ग्वालियर में तीव्र शीतल दिन की हैट्रिक रही। घरों में कैद लोगों को भी ठंडक चुभती हुई महसूस हुई। खुले में लोगों को अलाव और घरों में हीटर, ब्लोअर की गर्माहट से ही राहत मिल सकी। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी ठंड का प्रकोप जारी रहेगा और शीतल दिन दर्ज किया जा सकता है। 20 जनवरी के बाद ही ठंड से थोड़ी राहत मिल सकेगी। गुरुवार को शहर में सुबह से दोपहर तक कोहरा छाया रहा। साथ ही शीतलहर भी चलती रही। दोपहर साढ़े 12 बजे के आसपास कोहरा बादलों में बदल गया। इसके बाद सूरज तो निकला। धूप में चमक भी दिखी, लेकिन उत्तरी हवाओं ने गर्माहट महसूस नहीं होने दी। बुजुर्ग और बच्चे घरों में दुबके नजर आए, तो वहीं दोपहिया पर बाहर निकलने वाले लोग सिर से लेकर पैरों तक गर्म कपड़ों में ढंके दिखे। इसके बावजूद ठंड से राहत नहीं मिली। शाम होते-होते फिर से उत्तरी हवाओं ने कंपाना शुरू कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में राजस्थान, उत्तर प्रदेश एवं बांग्लादेश में अलग-अलग तीन चक्रवाती घेरे बने हुए हैं। कर्नाटक से विदर्भ तक एक द्रोणिका गुजर रही है। इन मौसम प्रणालियों की वजह से उत्तर व उत्तर-पूर्व से आ रहीं सर्द हवाओं के साथ नमी भी आ रही है। इसी वजह से ग्वालियर सहित आसपास के जिलों में कोहरा, बादल, शीतलहर की स्थिति बनी हुई है।
हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरता है होली का उत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
गेहूं उपार्जन प्रक्रिया में किसानों को ना हो कोई परेशानी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नहीं चली Aaditya Thackeray की, राज्यसभा जाएंगे Sharad Pawar
पीएम मोदी ने राजनीतिक और नैतिक रूप से आत्मसमर्पण कर दिया: Mallikarjun Kharge का बड़ा आरोप
राजेश राजौरा को मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार, अनुराग जैन 5 दिन की छुट्टी पर
नरेंद्र मोदी ने इमैनुएल मैक्रों से की बातचीत, पश्चिम एशिया के तनाव पर चर्चा
जियोपॉलिटिक्स के महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे Narendra Modi, चीफ गेस्ट होंगे Alexander Stubb
छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 13 ट्रेनें 3 दिन तक रद्द, यात्रियों को अलर्ट