अप्रैल 2025 में होंडा को मिले केवल 3,360 नए ग्राहक
नई दिल्ली । अप्रैल 2025 में होंडा कंपनी को डोमेस्टिक मार्केट में केवल 3,360 नए ग्राहक मिले, जो कि पिछले साल की तुलना में 22.78 प्रतिशत की गिरावट है। अप्रैल 2024 में यह आंकड़ा 4,351 यूनिट था। इसके अलावा, होंडा के एक्सपोर्ट में भी भारी गिरावट देखी गई। अप्रैल 2025 में होंडा ने कुल 1,511 यूनिट कारों का एक्सपोर्ट किया, जो कि अप्रैल 2024 के 6,516 यूनिट से 76.81 प्रतिशत कम है। इसके परिणामस्वरूप, कंपनी की कुल कार बिक्री (डोमेस्टिक और एक्सपोर्ट मिलाकर) 4,871 यूनिट रही, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 10,867 यूनिट था। मासिक आधार पर भी होंडा की बिक्री में गिरावट आई है। मार्च 2025 में कंपनी ने डोमेस्टिक मार्केट में 7,228 नए ग्राहक प्राप्त किए थे, और अप्रैल में यह आंकड़ा 53.51 प्रतिशत घटकर 3,360 पर आ गया।
हालांकि, होंडा ने भारतीय बाजार में अपने नए मॉडल्स के लॉन्च की तैयारी शुरू कर दी है, जिनमें होंडा एलिवेट इलेक्ट्रिक जैसे अपकमिंग मॉडल्स शामिल हैं, जिनसे कंपनी को अपनी बिक्री को बढ़ाने की उम्मीद है। बता दें कि भारतीय बाजार में होंडा की कारों को जबरदस्त लोकप्रियता हासिल है, जिसमें होंडा एलिवेट, होंडा अमेज और होंडा सिटी जैसे मॉडल शामिल हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बंगाल में बंपर वोटिंग: 91.40% मतदान, तमिलनाडु ने भी रचा इतिहास