विदेशी मदिरा की हो रही थी होम डिलीवरी
भोपाल । प्रदेश के रतलाम शहर में आबकारी विभाग के दल ने बुधवार को एक आरओ वाटर प्लांट संचालक को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। आरोपित पानी की कैन में अंग्रेजी शराब की अवैध रूप से होम डिलीवरी करता था। शहर में शराब की तस्करी आन डिमांड भी होने लगी है। इसके लिए नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। आबकारी सहायक आयुक्त डा. शादाब अहमद सिद्दीकी ने बताया कि बुधवार को मुखबिर की सूचना पर विदेशी मदिरा की होम डिलीवरी करने वाले नीलेश बोथरा को बाजना स्टैंड के आगे चौराहे पर घेराबंदी कर रोका। वह स्कूटर से शराब लेकर जा रहा था। पूछताछ के बाद आबकारी विभाग का दल बोथरा के कस्तूरबा नगर मेन रोड स्थित घर पहुंचा। घर पर तलाशी लेने के दौरान विदेशी शराब के 12 ब्रांड की 81.75 बल्क लीटर शराब जब्त की गई। आरोपित बोथरा का आरओ प्लांट भी है। दबिश के दौरान घर में पानी की कैन में भी शराब की बोतलें मिलीं। बोथरा लंबे समय से शराब की होम डिलीवरी में लिप्त था। उसके द्वारा फोन पर आर्डर लेने के बाद घर पर शराब पहुंचाई जाती थी। किसी को शक न हो, इसके लिए वह कई बार पानी की कैन में ही शराब की बोतलें लेकर जाता था। आरोपित के खिलाफ आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है। बता दें कि आबकारी विभाग एवं पुलिस की सख्ती के चलते अवैध शराब विक्रेता नए-नए तरीके खोज रहे हैं। अब शहरों में शराब की तस्करी आन डिमांड भी होने लगी है।
बलौदाबाजार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बस में सवार 4 लोगों की मौत, कई घायल
अनिल अंबानी से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी, जानें पूरा मामला
खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख
जशपुर में बस पलटने से बड़ा हादसा, 5 लोगों की मौत, कई यात्री घायल
'कृषि क्षेत्र के निर्यात को बढ़ाना जरूरी', पीएम मोदी ने किसान योजना का किया जिक्र
United States ने दी 30 दिन की छूट, युद्ध के बीच India खरीद सकेगा Russia से तेल
आमिर की भविष्यवाणी फिर गलत होने पर किसने कहा ऐसा? दिग्गज का तंज- भीख मांगकर नहीं जीते जाते खिताब
बसपा का ‘लखनऊ चलो’ अभियान, 15 मार्च को कांशीराम जयंती पर होगी बड़ी रैली
बिलासपुर में दबंगों का आतंक, पुलिस टीम पर हमला; कॉन्स्टेबल की वर्दी फाड़ी