महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान में भारी बारिश: IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार (23 जुलाई) के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने जिन राज्यों के लिए भविष्यवाणी जताई है उसमें गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा शामिल है। इन राज्यों के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना जताई है।
वहीं, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और ओडिशा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इन राज्यों के अलावा मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के कई स्थानों (दिल्ली विश्वविद्यालय, सिविल लाइंस, कश्मीरी गेट, सीलमपुर, शहादरा, विवेक विहार, पटेल नगर, लाल किला, प्रीत विहार, बुद्ध जयंती पार्क, राष्ट्रपति भवन) पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ हल्की आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।
उत्तर-पश्चिम भारत के लिए IMD का पूर्वानुमान
मौसम एजेंसी ने 23 जुलाई को उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में और 23 और 24 जुलाई को राजस्थान में 'बहुत भारी वर्षा' की संभावना जताई है। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 26 जुलाई तक भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं, पंजाब और हरियाणा में 24 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में भी 26 जुलाई तक भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत
जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
आधी रात चली तबादला एक्सप्रेस, 11 IAS और 3 SAS अधिकारियों का ट्रांसफर, दीपक सक्सेना बने आबकारी आयुक्त
मंत्री सिंधिया के पीठ पलटते ही ड्राई फ्रूट्स पर नेताओं का धावा, मिशन काजू-बादाम देख मेहमान हैरान
पाकिस्तान ने नई हाइपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल स्मैश का अनावरण किया