रायपुर में बारिश के बाद बढ़ी गर्मी, 33.4 डिग्री पर पहुंचा तापमान
देश के अन्य हिस्सों की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी मानसून की वापसी हो रही है। शनिवार से उत्तरी छत्तीसगढ़ में भी बारिश की गतिविधियां कम होने की संभावना है। अब अगले तीन दिनों तक प्रदेश में बारिश के आसार नहीं हैं, हालांकि एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।
बारिश थमने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, अब दो अक्टूबर के बाद एक नया सिस्टम सक्रिय होगा, जिससे दक्षिण और मध्य क्षेत्र के जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती है।
शुक्रवार को उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में भारी बारिश हुई। इसके अलावा प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक कुसमी में 210 मिलीमीटर वर्षा हुई। प्रदेश में सबसे अधिक 33.4 डिग्री तापमान रायपुर में तथा सबसे कम तापमान 21.6 डिग्री पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया।
बना हुआ है ये सिस्टम
मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्र पर स्थित है, जो औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है।
एक द्रोणिका दक्षिण गुजरात से उत्तर पश्चिम बिहार तक दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में औसत समुद्र तल से 1.5 किमी और 5.8 किमी ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के बीच बनी हुई है।
मानसून वापसी की रेखा अजमेर, माउंट आबू, दीसा, सुरेंद्रनगर, जूनागढ़, फिरोजपुर, सिरसा, चुरू, से होकर गुजर रही है। इसके असर से प्रदेश में कुछ-कुछ जगहों पर ही हल्की बूंदाबांदी देखने को मिलेगी।
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ
विदिशा के डायल 112 हीरोज : सतर्कता और संवेदनशीलता से बची ज़िंदगी, तालाब में कूदी महिला को सुरक्षित बाहर निकाला