गाजियाबाद के दूधेश्वर नाथ मंदिर में बारिश कराने के लिए किया गया हवन
गाजियाबाद । सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में सोमवार को गायत्री जयंती मनाई गई। वर्षा की कामना से मंदिर में हवन का आयोजन भी हुआ जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने आहुति दी। गायत्री जयंती पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां गायत्री की पूजा-अर्चना की और गायत्री मंत्र का पाठ किया। श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर महंत नारायण गिरी ने कहा कि गायत्री जयंती के दिन वेदों की माता गायत्री का प्राकट्य हुआ था। गायत्री मंत्र की अधिष्ठात्री मां गायत्री ही है। गायत्री मंत्र दुनिया का सबसे शक्तिशाली माना जाता है। इस मंत्र के जाप करने से गायत्री माता के साथ भगवान विष्णु, भगवान शंकर व ब्रहमा जी की भी कृपा प्राप्त होती है, जिससे हर प्रकार की मनोकामना पूर्ण होती है। मंदिर में सोमवार को वर्षा की कामना से हवन का आयोजन भी किया गया। हवन मुख्य आचार्य नित्यानंद, आचार्य रोहत त्रिपाठी आचार्य विकास पांडे व आचार्य अतुल शर्मा ने महंत नारायण गिरी के सानिध्य में कराया। जगत के पालनहार भगवान विष्णु, भगवान शिव व इंद्रदेव की आराधना व नाम जाप के साथ वर्षा की कामना से हवन में आहुति दी गई। श्री दूधेश्वर वेद विद्या पीठ के विद्यार्थियों ने भी हवन में आहुति दी। महंत नारायण गिरी ने कहा कि आज जो भीषण गर्मी पड़ रही है और मनुष्य ही नहीं अन्य जीव-जंतु भी गर्मी से बेहाल हैं और वर्षा भी नहीं हो रही है तो उसका कारण मनुष्य का स्वार्थी होना ही है।
राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
CG : पति-पत्नी ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
किसानों के लिए डिजिटल क्रांति, AI आधारित ‘भारत-विस्तार’ से बदलेगी खेती
India-AI Summit: समाचार में एआई की भूमिका कैसी? एआई समिट में अमर उजाला समेत कई मीडिया दिग्गज; किसने क्या कहा?