मप्र के किसानों के लिए खुशखबरी
5, 985 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर होगी चना खरीद
भोपाल। मध्य प्रदेश में अब समर्थन मूल्य पर चना की खरीद 5 हजार 985 रुपये प्रति क्विंटल की दर से होगी। नेफेड द्वारा चना खरीद के लिए हर सप्ताह मूल्य स्थिरीकरण कोष योजना के तहत इसकी दर निर्धारित की जाएगी।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में इन दिनों समर्थन मूल्य पर चना की खरीद की जा रही है। नेफेड ने इस सप्ताह के लिए महाराष्ट्र में एमएसपी पर चना खरीद की दर 6 हजार 115 और राजस्थान में 5 हजार 995 रुपये निर्धारित की है। मध्य प्रदेश के चना उत्पादक किसानों के लिए अच्छी खबर यह है कि किसानों को चने का सही दाम दिलाने के लिए ऐसी व्यवस्था की गई है कि उन्हें बाजार भाव पर ही समर्थन मूल्य मिले।
कम हुआ है चने का उत्पादन

कुछ दिनों पहले तक बाजार भाव और चने के एमएसपी के बीच काफी अंतर था इसलिए केंद्र सरकार ने चना खरीद में नीति संशोधित की। इसमें तय किया गया कि अब बाजार भाव ऊपर-नीचे होने पर हर सप्ताह चना के एमएसपी का निर्धारण किया जाएगा। गौरतलब है कि इस वर्ष चना उत्पादन पिछले वर्ष की तुलना में कम हुआ है। जिसके चलते बाजार भाव ज्यादा चल रहा था। कम उत्पादन को देखते हुए ही केंद्र सरकार ने देसी चने के आयात शुल्क में भी कमी की है।
श्रीनगर में हाईटेक अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार
कर्मचारियों के लिए कैशलेस हेल्थ स्कीम की तैयारी
पिनराई विजयन की संपत्ति को लेकर खुलासा
छत्तीसगढ़ विधानसभा में ‘धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026’ पेश
एलपीजी की कमी के बीच मैकेनिक की अनोखी जुगाड़ चर्चा में
भारत में बाल मृत्यु दर में बड़ी गिरावट, संयुक्त राष्ट्र ने की तारीफ
युजवेंद्र चहल का नया अवतार, फिटनेस पर पूरा फोकस
सरगुजा में नकली गोल्ड से ठगी का बड़ा मामला
भोपाल में ‘अपनों से खरीदारी’ अभियान पर बवाल, ईद-नवरात्र को लेकर टकराव