सुशासन तिहार: दिव्यांगों की मदद के लिए सुशासन संगवारी
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य के सभी जिलों में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज सुकमा जिले में कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन और मार्गदर्शन में आज से सुशासन तिहार प्रारम्भ किया गया है। सुशासन तिहार 2025 के तहत सुकमा जिला प्रशासन द्वारा आम जनता में जन जागरूकता फैलाने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार अभियान प्रारंभ किया गया है। कलेक्टर ध्रुव ने अभिवन पहल करते हुए विशेष रूप से दिव्यांग और जरूरतमंद लोगों को आवेदन भरने में मदद करने के लिए सुशासन संगवारी भी नियुक्त किए हैं। शासन की यह सकारात्मक पहल सुनिश्चित करेगी कि कोई भी व्यक्ति सुशासन तिहार से वंचित न रहे।
सुशासन तिहार के प्रथम दिवस में सुकमा जिले के सभी पंचायतों और नगरीय निकायों के क्षेत्रों में लोगों ने अपने आवेदन दिए। जनप्रतिनिधियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने भी सुशासन तिहार में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। लोग सुशासन तिहार के बारे में जानकारी लेने लगे और अपनी समस्या और मांग से संबंधित आवेदन समाधान पेटी में जमा किए।
कलेक्टर ध्रुव ने जिलेवासियों से अपील की है कि आम जन सुशासन तिहार के अवसर का लाभ उठाकर अपनी समस्याओं और सुझावों को सुशासन पेटी में दर्ज करें, ताकि उन्हें जल्द समाधान मिल सके।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में शासन प्रशासन में पारदर्शिता लाने के लिए लगातार शासकीय योजनाओं को उचित क्रियान्वयन कर आम लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।
1860 में लागू हुआ भारत का पहला इनकम टैक्स, वजह बनी थी 1857 की क्रांति
आयरन की कमी में सही खानपान है जरूरी, इन चीजों से रहें सावधान
“महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल: नितेश राणे ने राहुल गांधी पर दिया विवादित बयान”
हार्ट अटैक के बाद सिम्स में चल रहा था इलाज, रूपनारायण सिन्हा का निधन
पन्ना में निर्माणाधीन कुएं की दीवार गिरी, 5 मजदूर मलबे में फंसे, बचाव जारी
पीरियड्स के कारण न छूटे शिक्षा, लड़कियों के लिए सुविधाएं बढ़ाने की मांग
राजद को बड़ा झटका! ‘मुखिया दीदी’ BJP में शामिल, सियासी समीकरण बदले
‘तेल सस्ता, फिर भी जनता परेशान’, खड़गे ने सरकार पर साधा निशाना
Nalanda की नई पहचान, नालंदा यूनिवर्सिटी में रामायण-महाभारत से सीख रहे विदेशी छात्र